DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गोपालगंज के युवक की सिवान में गला रेतकर हत्या:विदेश जाने से पहले वारदात, शव घर पहुंचा तो मातम

गोपालगंज से सिवान तक सनसनीखेज वारदात में 30 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र के पैठानपट्टी गांव निवासी अफसर अली उर्फ पप्पू खान के रूप में हुई है। रविवार को उसका विदेश रवाना होने का कार्यक्रम तय था और एयर टिकट भी कटा हुआ था, लेकिन उससे पहले ही अपराधियों ने उसकी जान ले ली। शव पहुंचते ही कोहराम,पांच साल पहले हुआ था निकाह अफसर अली का शव जब गांव पहुंचा तो परिजनों में मातम पसर गया। वह अपने पिता रफीक अहमद का सबसे छोटा बेटा था। छह भाइयों में सबसे छोटा अफसर पांच वर्ष पहले निकाह के बंधन में बंधा था। उसके दो मासूम बेटे हैं, जिनकी उम्र चार साल और 14 महीने बताई जा रही है। परिवार के अनुसार वह पटना से दिल्ली होते हुए सऊदी अरब जाने की तैयारी में था। परिजन बोले-भाड़े की स्कॉर्पियो चलाता था परिजनों ने बताया कि अफसर अली बड़हरिया निवासी एक रिश्तेदार की स्कॉर्पियो चलाता था। शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे गाड़ी मालिक ने उसे भाड़े पर सिवान भेजा था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। देर रात तक संपर्क नहीं होने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। बाद में सिवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र स्थित पनीसरा गांव में एक मुर्गी फार्म के पास उसकी सफेद स्कॉर्पियो खड़ी मिली। वाहन से कुछ दूरी पर अफसर अली का शव पड़ा था। अपराधियों ने धारदार हथियार से कई वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी थी। परिवार ने जताई आशंका, जांच की मांग मृतक के भाई अब्दुल कादिर ने बताया कि उन्होंने अफसर को बाहर जाने से मना किया था, क्योंकि अगले दिन उसे विदेश रवाना होना था। अफसर ने आश्वस्त किया था कि वह सवारी छोड़कर जल्द लौट आएगा, लेकिन वह वापस नहीं आया। खोजबीन के दौरान वाहन और शव मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बड़हरिया थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हत्या के पीछे के कारणों की पड़ताल कर रही है।


https://ift.tt/i4pbts3

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *