DniNews.Live

गोंडा में CM सामूहिक विवाह, 193 जोड़ों ने की शादी:विधायक और अधिकारियों ने नवविवाहितों को बधाई दी

गोंडा जिले के गौरा विधानसभा क्षेत्र में जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान 193 जोड़ों का विवाह हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाजों के अनुसार धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में गौरा भाजपा विधायक प्रभात वर्मा और गोंडा की जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।छपिया और बभनजोत ब्लॉक से कुल 200 जोड़ों ने इस कार्यक्रम के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 193 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। गोंडा की मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन, छपिया ब्लॉक प्रमुख अनिल पासवान और मनकापुर एसडीएम अवनीश त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए। सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और नवविवाहित जोड़ों पर पुष्प वर्षा कर उन्हें बधाई दी। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में नवविवाहित जोड़ों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया। विवाह कार्यक्रम संपन्न होने के बाद, समाज कल्याण विभाग द्वारा सभी जोड़ों को उपहार स्वरूप कपड़े, जेवरात, नकद राशि, बर्तन और अन्य आवश्यक सामान प्रदान किए गए। भाजपा विधायक प्रभात वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी गरीब लड़की विवाह से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि अब सामूहिक विवाह के तहत दी जाने वाली धनराशि को बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया गया है। विधायक वर्मा ने आगे कहा कि उनके दोनों विकास खंडों से 193 गरीब परिवारों के जोड़ों ने इस शादी में हिस्सा लिया है। उन्होंने वर्तमान सरकार की उपलब्धियों पर जोर देते हुए कहा कि उनकी सरकार ने जितना काम किया है, उतना पहले किसी सरकार ने नहीं किया, और पिछली सरकारों में भ्रष्टाचार हुआ था। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि गोंडा जिले में अब तक कुल 967 जोड़ों की शादी कराई जा चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि इसी तरह के कार्यक्रम पूरे जिले में लगातार आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि कोई भी गरीब परिवार की लड़की शादी से वंचित न रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *