गोंडा पुलिस ने 25 हजार रुपए के इनामी लुटेरे अमित तिवारी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। यह मुठभेड़ देर रात कर्नलगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर माझा के पास हुई है। जहां पुलिस की गोली लगने से आरोपी अमित तिवारी के दाहिने पैर में चोट आई है। पुलिस के अनुसार, कर्नलगंज कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने एक मोटरसाइकिल पर जा रहे अमित तिवारी को रोकने का प्रयास किया। आरोपी ने पुलिस टीमों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी अमित तिवारी पर ‘टीम 1212’ नाम से एक गिरोह चलाने का आरोप है। यह गिरोह अपने साथियों के साथ मिलकर राह चलती महिलाओं के कान के झुमके और अन्य आभूषण छीनकर लूटपाट करता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटे गए 22 हजार रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल और कुछ आभूषण बरामद किए हैं। बीते 19 फरवरी को अमित तिवारी ने कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र की एक महिला के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था। उसने महिला के कान से झुमकी छीनकर फरार हो गया था। इस मामले में महिला ने कर्नलगंज कोतवाली में तहरीर दी थी और आरोपी सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हुआ था। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने फरार आरोपी अमित तिवारी की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी गोंडा के अलावा बस्ती और अयोध्या में भी इसी तरह की कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है। कर्नलगंज और गोंडा के देहात कोतवाली क्षेत्र में इसी तरीके की कई घटनाओं को अंजाम देकर की यह लोग लगातार फरार चल रहे थे।इसके गैंग के विवेक पांडेय को भी शनिवार को करनैलगंज कोतवाली पुलिस गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है गैंग में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में भी पुलिस द्वारा गहनता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply