DniNews.Live

गोंडा में शिवदयाल चौरसिया की जयंती:भाजपा विधायक ने कांग्रेस पर लगाया आरोप, नागपंचमी को गुड़िया दिवस कराने की मांग

गोंडा जिले के गांधी पार्क टाउन हॉल में आज रविवार को पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया की 123वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई है। इस अवसर पर रामपुर कारखाना से भाजपा विधायक सुरेंद्र चौरसिया और गौरा से भाजपा विधायक प्रभात वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने स्वर्गीय चौरसिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक प्रभात वर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान पिछड़े समाज को आगे बढ़ाने वाली कई रिपोर्टों को रोका गया, जिससे पिछड़ों के अधिकार छीने गए। उन्होंने मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू होने के बाद पिछड़े समाज को मिले अधिकारों का जिक्र किया और आरोप लगाया कि कांग्रेस एक बार फिर समाज को भ्रमित कर इन अधिकारों को खत्म करना चाहती है। विधायक वर्मा ने पिछड़े समाज के लोगों से शिक्षित होने का आह्वान किया, ताकि वे देश के हर क्षेत्र में अपना स्थान बना सकें। विधायक के रूप में टिकट उन्होंने घोषणा की कि वह आने वाले समय में अपनी गौरा विधानसभा में बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया की प्रतिमा और स्वागत द्वार बनवाएंगे। रामपुर कारखाना से भाजपा विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने भी कार्यक्रम में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने उन्हें चौरसिया समाज के एकमात्र विधायक के रूप में टिकट देकर विधानसभा भेजा। समाज के लोगों को जागरूक जिसके लिए वह खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जल्द ही समाज को अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भी प्रतिनिधित्व मिलेगा। लेकिन पहले हमारे समाज के लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है जब हमारा समाज जागरूक होगा। तो उसकी हर उसके अधिकार मिलेंगे जिस अधिकार के लिए वह लड़ाई लड़ रहा है।
गोंडा में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष और हमारे चौरसिया समाज के जिला अध्यक्ष प्रिंस चौरसिया ने जिस तरीके से कार्यक्रम का आयोजन किया है मैं उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। गोंडा भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रिंस चौरसिया ने कहा कि हमारे समाज को राजनीतिक रूप से अधिकार मिलना चाहिए शिक्षा के क्षेत्र में अधिकार मिलना चाहिए। हर तरीके से हमारे समाज के लोगों को बढ़ाने का अधिकार मिलना चाहिए। हम लोगों ने अपनी कई मांगों को लेकर के आज एक जनप्रतिनिधियों को मांग पत्र दिया है।।कि जिले में स्वागत द्वार बनना चाहिए प्रतिमा लगनी चाहिए हमारे समाज के लोगों का प्रतिनिधित्व यूपी सरकार में और केंद्र सरकार में भी होना चाहिए। गुड़िया दिवस के रूप में घोषित जो हम लोग नाग पंचमी मानते हैं उसको गुड़िया दिवस के रूप में घोषित किया जाए। क्योंकि यह हमारे समाज का त्यौहार है और हमारे समाज के साथ-साथ सभी समाज के लोग इस त्यौहार में शामिल होते हैं। इस कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में गोंडा ही नहीं बल्कि अन्य प्रतापगढ़,देवरिया गोंडा, बलरामपुर समेत 15 जिलों के लोग भी शामिल हुए है। जिन्होंने इस कार्यक्रम में शामिल होकर के अपने समाज के बारे में जागरूक लोगों को किया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *