DniNews.Live

गोंडा में मौसम का बदला मिजाज बूंदाबांदी से तापमान गिरा:हल्की हवाओं के साथ गोंडा में बूंदाबांदी, तापमान में गिरावट होने से लोगों को मिली गर्मी से राहत

गोंडा जिले में बुधवार सुबह 9 बजे से मौसम में अचानक बदलाव आया है हल्की बूंदाबांदी और तापमान में गिरावट से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, इस बदलाव ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। क्षेत्र में गेहूं की फसल पक चुकी है और कई किसान कटाई भी कर चुके हैं। खेतों में कटी हुई गेहूं की फसल खुले में पड़ी है, जिस पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। बूंदाबांदी से फसल के भीगने की आशंका से किसान परेशान हैं। स्थानीय किसानों के अनुसार, यदि बारिश तेज होती है तो उनकी मेहनत पर पानी फिर सकता है। भीगी हुई गेहूं की फसल की गुणवत्ता खराब होने के साथ-साथ उत्पादन में भी भारी नुकसान हो सकता है। किसान अब मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं ताकि वे अपनी फसल को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा सकें।मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग ने बताया कि जिले में बिजली गिरने, मध्यम बारिश और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की संभावना है।

लोगों को सलाह दी गई है कि वे आवश्यकता पड़ने पर ही घरों से निकलें और आकाशीय बिजली गिरने के संकेत मिलने पर सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। प्रशासन ने किसानों को भी सलाह दी है कि वे मौसम को देखते हुए जल्द से जल्द फसल की सुरक्षित ढुलाई और भंडारण की व्यवस्था करें ताकि संभावित नुकसान से बचा जा सके।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *