Monday, April 6, 2026
Latest:
Breaking News

गोंडा में बुधई कश्यप हत्याकांड, चार आरोपी गिरफ्तार:जमीनी विवाद में हत्या, धारदार हथियार और लाठी डंडों से मारपीट


                 गोंडा में बुधई कश्यप हत्याकांड, चार आरोपी गिरफ्तार:जमीनी विवाद में हत्या, धारदार हथियार और लाठी डंडों से मारपीट

गोंडा में बुधई कश्यप हत्याकांड, चार आरोपी गिरफ्तार:जमीनी विवाद में हत्या, धारदार हथियार और लाठी डंडों से मारपीट

गोंडा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र के रेक्साडिया गांव में 65 वर्षीय बुधई कश्यप की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह हत्याकांड तीन दिन पहले जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट के बाद हुआ था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक फरसा, दो डंडे और एक लोहे की रॉड बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अंगद कश्यप, सहजराम, ज्योति और बिट्टू के रूप में हुई है। इन सभी पर 1 अप्रैल को जमीनी विवाद के चलते बुधई कश्यप और उनके परिवार के सदस्यों पर धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप है। हमले में बुधई कश्यप के बेटे रिंकू, बहू रानी, चाचा माधव और भाई पिंटू भी घायल हुए थे। गंभीर रूप से घायल बुधई कश्यप को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर ले जाया गया, जहां से उन्हें गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। गोंडा में हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर किया गया था। लखनऊ में इलाज के दौरान बुधई कश्यप की मौत हो गई। इसके बाद पीड़ित बेटे रिंकू ने परसपुर थाने में अंगद कश्यप, सहज राम, ज्योति और बिट्टू के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने शनिवार देर शाम चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर में उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया और फिर गोंडा न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने मारपीट के मुकदमे में गैर इरादतन हत्या की धाराएं भी जोड़ी हैं। परसपुर थाना अध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर इन लोगों के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें बुधई कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने पुष्टि की कि सभी आरोपियों को गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *