यूपी के गोंडा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह पर ग्रामीण इलाकों के पेट्रोल पंपों पर भीड़ लग गई। बुधवार सुबह लोग बड़े-बड़े डिब्बे और वाहन लेकर पहुंच गए। हालांकि, शहर में हालात सामान्य हैं। जिला पूर्ति अधिकारी दिनेश सिंह ने कहा- रात में किसी एक पेट्रोल पंप पर ईंधन खत्म हो गया था। इसके चलते अफवाह फैल गई। पहले रात में लोग पहुंचे और लाइन लगाकर तेल भरवाया। सुबह फिर से भीड़ लग गई। ईंधन की कोई कमी नहीं है। परेशान होने की जरूरत नहीं है। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिन इलाकों के पेट्रोल पंपों पर भीड़ लगी है, उनमें तरबगंज, नवाबगंज, गौरा, खौड़ारे, कर्नलगंज और दिर्वा शामिल हैं। लाइन में लगे रामजीलाल ने बताया- डीजल लेने आए हैं, लेकिन पंप वाले मना कर रहे हैं। यहां पर डीजल नहीं है। सुल्तानपुर में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह पर एक पेट्रोल पंप पर भीड़ लग गई। एक युवक नीले ड्रम में तेल भरवाकर ले गया। अयोध्या में भी कई पंप पर लाइन में लोग खड़े नजर आए। इधर, प्रदेशभर में पिछले 15 दिनों से गैस सिलेंडर की किल्लत जारी है। गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनें लगी हैं। वृंदावन के जगन्नाथ मंदिर में चलने वाली रसोई सेवा बंद है। यहां हर करीब 400 लोग भोजन करते थे। अफसरों का दावा है कि सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। लोगों के पैनिक होने की वजह से दिक्कत आ रही है। हमीरपुर में गैस खत्म होने से खाना न देने पर होटल संचालक को 10 से 12 युवकों ने पीट दिया। घटना मंगलवार शाम की है, लेकिन CCTV फुटेज आज सामने आया है। तस्वीरें देखिए- यूपी में गैस किल्लत और पंपों पर भीड़ से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply