DniNews.Live

गोंडा में पेट्रोल पंपों पर अफवाहों के चलते भीड़, VIDEO:देर रात पेट्रोल-डीजल लेते नजर आए लोग, डिब्बों और बोतलों में भी भरवाया

गोंडा में देर रात पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल लेने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जिले के कई पेट्रोल पंपों पर रात 1 बजे तक लोग कतारों में खड़े नजर आए है। यह भीड़ डीजल और पेट्रोल खत्म होने की अफवाहों के कारण लगी थी, जबकि जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं है। लोग छोटे-बड़े डिब्बे, बोतलें और अपने वाहन लेकर पेट्रोल पंपों पर पहुंचे थे। वे अपनी गाड़ियों में ईंधन भरवाने के साथ-साथ अतिरिक्त मात्रा में डिब्बों में भी डीजल और पेट्रोल ले रहे थे। गोंडा के नवाबगंज स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल के पंपों पर ऐसी ही तस्वीरें सामने आईं है। राहगीरों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जल्दी ईंधन लेने के चक्कर में लोग एक-दूसरे से बहस करते भी दिखे। डिब्बों और बोतलों में ईंधन न दिए जाने पर पेट्रोल पंप कर्मचारियों से भी विवाद की खबरें आईं। इन अफवाहों के बीच गोंडा के जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) कुंवर दिनेश प्रताप सिंह ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गोंडा में पर्याप्त मात्रा में डीजल और पेट्रोल उपलब्ध है और कहीं भी कोई कमी नहीं है। DSO ने चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी, ताकि वे जिले का माहौल खराब न कर सकें। पुलिस प्रशासन भी सोशल मीडिया पर लगातार नजर रख रहा है ताकि ऐसी अफवाहों को फैलने से रोका जा सके। पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ अधिक होने के चलते आम लोगों को भी डीजल और पेट्रोल लेने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। गोंडा अयोध्या हाईवे पर जाने वाले लोगों को भी दिक्कत हुई वह भी लोग इन लोगों की भीड़ के नजारे को देखते हुए ही रवाना हुए हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *