Breaking News

गोंडा में आंधी-बारिश से टेंट उखड़े, वेटर घायल:शादी समारोह में नुकसान, छप्पर पर गिरा पेड़, 20MM बारिश दर्ज, 24 घण्टे अलर्ट


                 गोंडा में आंधी-बारिश से टेंट उखड़े, वेटर घायल:शादी समारोह में नुकसान, छप्पर पर गिरा पेड़, 20MM बारिश दर्ज, 24 घण्टे अलर्ट

गोंडा में आंधी-बारिश से टेंट उखड़े, वेटर घायल:शादी समारोह में नुकसान, छप्पर पर गिरा पेड़, 20MM बारिश दर्ज, 24 घण्टे अलर्ट

गोंडा जिले में देर रात मौसम का मिजाज अचानक बदल गया तेज आंधी के साथ हुई बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। जिले में 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इस बारिश से किसानों की गन्ने की फसल को फायदा पहुंचा है, लेकिन गेहूं और सरसों की फसलों को नुकसान होने की आशंका है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान जताया है। विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। तेज आंधी के कारण कई वैवाहिक और मांगलिक कार्यक्रम प्रभावित हुए। बभनजोत विकासखंड के रसूलपुर गांव में दान बहादुर की बेटी की शादी समारोह में लगा टेंट अचानक उड़ गया और जमीन पर गिर गया। इस घटना से शादी समारोह में काफी दिक्कतें आईं। लोग टेंट के नीचे दबी अपनी मोटरसाइकिलें और अन्य सामान निकालते दिखे। टेंट गिरने से कई वेटरों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। रसूलपुर ग्राम पंचायत में ही एक छप्पर के मकान पर तेज आंधी के कारण पेड़ गिर गया, जिससे काफी नुकसान हुआ। प्रभावित परिवार को रात भर घर के बाहर सोना पड़ा। जिले के कई इलाकों में विद्युत तार टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गोंडा जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि देर रात तेज आंधी और बरसात के कारण जहां कहीं भी नुकसान हुआ है उसका आकलन कराया जा रहा है जो भी कानूनी प्रक्रिया होगी उसके साथ लोगों को मदद पहुंचाई जाएगी। अगले 24 घंटे को लेकर के अलर्ट जारी किया गया है अगले 5 दिन का मौसम भी कुछ इसी तरीके से रहने वाला है। जहां कहीं भी नुकसान हुआ है लोग राहत कार्यालय को सूचना दें इसके साथ ही साथ हम लोगों द्वारा भी पता किया जा रहा है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *