DniNews.Live

गोंडा पुलिस ने 446 वाहन चालान किए, 26 सीज:नंबर प्लेट छिपाने और यातायात नियमों के उल्लंघन पर 10.91 लाख का जुर्माना

गोंडा पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए दो दिवसीय विशेष अभियान चलाया था इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 446 वाहनों का चालान किया गया और 26 वाहनों को जब्त (सीज) कर लिया गया है। इन वाहनों पर कुल 10 लाख 91 हजार 600 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। पुलिस के अनुसार, ये वाहन अपनी नंबर प्लेट छिपाकर या अस्पष्ट करके अवैध रूप से संचालित हो रहे थे, जिससे जांच के दौरान उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था। पुलिस चेकिंग में यह भी सामने आया कि अपराधी अक्सर पहचान से बचने के लिए ऐसा करते हैं। अभियान के तहत कुल 1811 ट्रक और डंपर वाहनों की जांच की गई। इनमें से 446 वाहनों में नंबर प्लेट संबंधी अनियमितताएं और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन पाया गया। गोंडा के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि जब्त किए गए 26 वाहन अब न्यायालय के आदेश पर ही पुलिस कस्टडी से बाहर निकलेंगे। एसपी विनीत जायसवाल ने सभी वाहन चालकों और मालिकों से अपील की है। अपने वाहनों पर निर्धारित मानकों के अनुसार स्पष्ट और सही नंबर प्लेट का उपयोग करें। उन्होंने चेतावनी दी कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। यह अभियान निरंतर इसी तरीके से चलता रहेगा जो भी लोग इस तरीके से यातायात नियमों का उल्लंघन करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *