DniNews.Live

गोंडा पहुंचे प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान:कहा- चाहे जब तक युद्ध चले, यूपी में गैस सिलेंडर और पेट्रोलियम की किल्लत नहीं होगी

गोंडा के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने सर्किट हाउस में जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक की है इस बैठक में जिले के जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए। पहली बार गोंडा भाजपा जिलाध्यक्ष इकबाल बहादुर तिवारी भी उपस्थित थे। मंत्री चौहान ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को आपसी समन्वय से सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने मथुरा की घटना से किनारा करते हुए एलपीजी गैस सिलेंडरों और प्रीमियम पेट्रोलियम के दाम बढ़ने पर बयान दिया है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि कुछ लोगों की साजिश है जो आम जनमानस में नकारात्मकता फैलाकर सरकार को अस्थिर करने या समाज में असमंजस पैदा करने का काम कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई राष्ट्र अध्यक्षों से बात करने और दिए गए बयान का हवाला देते हुए कहा कि इसमें किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। मंत्री ने आश्वस्त किया कि देश में पर्याप्त मात्रा में मिल, गैस और सीएनजी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनता को किसी भी चीज को लेकर परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर उन्होंने कहा कि जब कोई अंतरराष्ट्रीय संकट पैदा होता है, तो पूरी दुनिया में इस तरह का संकट आ जाता है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से बड़े पैमाने पर सीएनजी और पीएनजी गैस भारत आ रही है। उन्होंने कहा कि जब तक युद्ध चलेगा, तब तक देशवासियों और प्रदेशवासियों को कोई दिक्कत नहीं होने वाली है। गोंडा मेडिकल कॉलेज में कार्डियोलॉजिस्ट की तैनाती न होने के सवाल पर प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि वे इसके लिए प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि वे स्वास्थ्य मंत्री और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से भी इस संबंध में बात करेंगे। प्रदेश के लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है कहीं भी आपको पैनिक की आवश्यकता नहीं है हमारे पास गैस का पूरा भंडार पड़ा हुआ है। किसी भी प्रकार की प्रदेश में और देश में किल्लत नहीं होने पाएगी कहीं पर स्टोरेज और इकट्ठा करने की आवश्यकता नहीं है अन्यथा हमारे पड़ोस को दिक्कत आ सकती है। वहीं सपा नेता रामगोपाल यादव द्वारा यूपी पुलिस के एनकाउंटर को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि यह जो विपक्ष के लोग हैं इस तरीके से प्रदेश की जनता को गुमराह करने के इसी तरीके का स्लोगन हमेशा चुनते हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *