DniNews.Live

गोंडा के तीन विधायकों ने सीएम योगी से की मुलाकात:विकास कार्यों की चर्चा, रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण और सड़कों के चौड़ीकरण की मांग

गोंडा जिले के तीन भाजपा विधायकों ने आज मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों को लेकर चर्चा की, मांग पत्र सौंपे और कुछ परियोजनाओं की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद भी किया। तरबगंज से भाजपा विधायक प्रेम नारायण पांडेय ने मुख्यमंत्री से अपने विधानसभा क्षेत्र में रुके हुए विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग की। उन्होंने कई लंबित विकास परियोजनाओं की फाइलों को जल्द स्वीकृति प्रदान करने का भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री योगी ने इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कटरा बाजार से भाजपा विधायक बावन सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र रुपईडीह में नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण को स्वीकृति देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है। विधायक बावन सिंह ने करनैलगंज-हुजूरपुर मार्ग और करनैलगंज-कटरा-आर्यनगर मार्ग पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग की। उन्होंने बाबा बटौरा को जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण और उच्चीकरण का भी अनुरोध किया, क्योंकि सिंगल लेन होने के कारण मंगलवार और शनिवार को लाखों श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। मुख्यमंत्री ने सभी मांग पत्रों पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।मेहनौंन से भाजपा विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने बिसुही नदी पर पुल निर्माण की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेष धन्यवाद किया। उन्होंने पुल का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने और कई अन्य सड़कों के निर्माण के लिए भी मांग पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने सभी विकास कार्यों को तेज गति से पूरा करने का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही साथ जिले के कानून व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर की भी विधायकों से सीएम योगी आदित्यनाथ ने चर्चा की है जिले के अधिकारियों का फीडबैक भी लिया है। भाजपा विधायकों को भी सीएम योगी ने निर्देश दिया है कि जो भी सरकार की योजनाएं चलाई जा रही है वह प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे इसको लेकर के लगातार लोगों को जानकारी दी जाए। पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को भी सुनकर के उनके भी समाधान करने को लेकर विधायकों को सीएम ने निर्देश दिया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *