DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गैंगस्टर जावेद अहमद गिरफ्तार, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली:ऊंज में पुलिस ने पकड़ा, 25 हजार का इनाम घोषित था

ऊंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर जावेद अहमद को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 26 अक्टूबर 2025 की रात 11:35 बजे कालिंजर मोड़ नहर पुलिया पर हुई। मुठभेड़ के दौरान जावेद के दाहिने पैर में गोली लगी है। पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक वांछित गैंगस्टर वहीदा मोड़ की तरफ से किसी घटना को अंजाम देने आ रहा है। पुलिस ने उसे कालिंजर मोड़ नहर पुलिया पर रोका। गिरफ्तार अभियुक्त जावेद अहमद पुत्र शाहित अहमद (40 वर्ष) निवासी पुरानी बाजार बिहका, थाना पूरामुफ्ती, प्रयागराज है। उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की आत्मरक्षार्थ फायरिंग के दौरान उसके दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी। जावेद ऊंज थाने में गोकशी/गोतस्करी के आधार पर दर्ज गैंगस्टर अधिनियम के तहत वांछित था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वह पहले भी गोकशी के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस उसके अन्य आपराधिक घटनाओं में संलिप्तता की जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने जावेद के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल जावेद को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीघ भेजा गया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस उच्चाधिकारियों के नेतृत्व में फॉरेंसिक टीम और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।


https://ift.tt/PeRCt07

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *