अमेठी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी रजनीश सिंह पर बड़ी कार्रवाई की है। कमरौली पुलिस ने अपराध से अर्जित उसकी चल संपत्ति के रूप में एक ट्रैक्टर जब्त किया है। जब्त किए गए इस वाहन की कीमत लगभग 7.53 लाख रुपये आंकी गई है। रजनीश सिंह अमेठी के बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के देवगिरि संसारपुर गांव का निवासी है। उसके खिलाफ बाजार शुकुल थाने में चार मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। थानाध्यक्ष मुकेश पटेल ने बताया कि रजनीश सिंह के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, सरकारी कर्मचारी को चोट पहुंचाने और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। जांच में यह सामने आया कि आरोपी ने अवैध गतिविधियों से यह संपत्ति अर्जित की थी। गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसकी चल संपत्ति को चिन्हित किया और विधिक प्रक्रिया पूरी कर ट्रैक्टर जब्त कर लिया।

Leave a Reply