बरेली में गुरु नानक देव के 556वें प्रकाश पर्व पर रविवार को नगर कीर्तन निकाला गया। गुरु गोविंद सिंह सभा सुभाष नगर गुरुद्वारा की ओर से आयोजित यह कीर्तन सुबह 10 बजे शुरू हुआ। नगर कीर्तन गुरुद्वारा सुभाष नगर से शुरू होकर स्टेशन रोड, कचहरी चौकी चौराहा, महिला थाना, संजय कमेटी हॉल, नगर निगम और पटेल चौक से होते हुए वापस गुरुद्वारे पर समाप्त हुआ। पूरे मार्ग पर श्रद्धालुओं ने गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी पर पुष्पवर्षा की। रुद्रपुर से आई गतका पार्टी ने तलवारबाजी और मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। नगर कीर्तन में पांच प्यारे गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी के आगे चल रहे थे। स्कूली बच्चों की झांकियां और नन्हे सिख बच्चों की प्रस्तुतियां भी शामिल थीं। इस अवसर पर गुरुद्वारे के मुख्य सेवादार सरदार नागपाल, मनजीत सिंह, हरप्रीत सिंह गोलू, परविंदर पाल सिंह और विक्की बग्गा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। पूरे मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। नगर कीर्तन के दौरान ‘वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह’ के जयघोष सुनाई दिए।
https://ift.tt/DEMUAsd
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply