रोहतास जिले के चेनारी में आयोजित गुप्ता धाम महोत्सव में शनिवार शाम भोजपुरी गायक अरविंद अकेला ‘कल्लू’ और अंकुश राजा ने अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जिला प्रशासन के तत्वावधान में राम दुलारी गंगा हाइस्कूल परिसर में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। अरविंद अकेला ‘कल्लू’ ने अपनी गायकी की शुरुआत भक्ति भजनों से की। उन्होंने “काल भी उसका क्या करें जो भक्त हो महाकाल का, मौत से भी वह ना डरे बंदा है कमाल का” और “बम बम बोल रहा है काशी” जैसे लोकप्रिय शिव भजनों की प्रस्तुति दी। उनके भजनों की रसधार पर श्रोता भावविभोर होकर झूम उठे। गायक अंकुश राजा ने भी अपने चिरपरिचित अंदाज में कई भक्ति गीत प्रस्तुत किए। उन्होंने “गंगा जी के पनिया से पूछा पखारब ये अपना सितला भाई के आरती उतारी ये” और “बिच में बाबा चारों ओर से टिंकल बा पहाड़ियां रोहतास में बा बाबा के गुप्ता धाम नगरिया” जैसे भजन गाए। उनके गीतों पर भी श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाईं। महोत्सव के दौरान दोनों कलाकारों ने भोलेनाथ की महिमा का गुणगान करते हुए कई अन्य लोकप्रिय भजनों की भी प्रस्तुति दी। उनकी गायकी ने पूरे कार्यक्रम में भक्तिमय माहौल बनाए रखा, जिससे उपस्थित सभी लोग भक्तिरस में डूब गए।
https://ift.tt/ci2FlUW
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply