DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गुना में बीजेपी नेता ने कराई किसान की हत्या:जमीन विवाद में साथी ने थार से कुचला था; बचाने आईं बेटी-भतीजी के कपड़े फाड़े

गुना में किसान रामस्वरूप नागर की हत्या करने का मुख्य आरोपी महेंद्र नागर बीजेपी नेता है। वह फिलहाल बूथ अध्यक्ष है। इससे पहले सरपंच रहा है। महेंद्र का घर रामस्वरूप के पड़ोस में ही है। वह अन्य आरोपियों के साथ फरार है। उसका रामस्वरूप से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। वारदात फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गणेशपुरा गांव में रविवार दोपहर की है। रामस्वरूप (40) पर 15 लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। परिवार की महिलाएं और बेटियां बचाने आईं तो उनके साथ भी मारपीट की। बुरी तरह घायल रामस्वरूप की भोपाल रेफर करने से पहले ही अस्पताल में रात करीब 8 बजे मौत हो गई थी। पत्नी विनोद बाई नागर (38), बेटी तनीषा नागर (17) के साथ उनके भाई राजेंद्र नागर (50) और भतीजी कृष्णा नागर (17) घायल हो गए। परिजन के बयान के आधार पर पुलिस ने महेंद्र नागर, जितेंद्र नागर, कन्हैयालाल, लोकेश, नवीन समेत 13 नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज की है। रामस्वरूप के ऊपर थार चढ़ाने का आरोप जितेंद्र नागर पर है। सिंधिया के साथ बीजेपी में शामिल हुआ था
गणेशपुरा बूथ का अध्यक्ष महेंद्र नागर पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया का समर्थक माना जाता है। वह केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भाजपा में शामिल हुआ था। कुडका पंचायत का सरपंच भी रह चुका है। उसके कई भाजपा नेताओं और मंत्रियों के साथ फोटो सोशल मीडिया पर मौजूद हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर कहा- महेंद्र नागर की छवि दबंग नेता के रूप में है। वह गांव के लोगों की जमीन औने-पौने दाम पर खरीद लेता है। मामा की 6 बीघा जमीन को लेकर आरोपियों से विवाद
रामस्वरूप नागर के परिवार के पास 22 बीघा जमीन है, जिस पर खेती कर वह अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। उनकी तीन बेटियां और एक बेटा है। बेटा सबसे छोटा है। राजस्थान के बारां जिले के पचलावडा गांव में रामस्वरूप नागर के मामा पप्पू नागर रहते हैं। उनकी छह बीघा जमीन गांव में है। नागर परिवार के मुताबिक, कुछ समय पहले महेंद्र ने इस जमीन का गिरवीनामा लिखवा लिया। मामा ने बताया था कि 70 हजार रुपए में गिरवीनामा हुआ, लेकिन आरोपियों ने उन्हें केवल 22 हजार रुपए ही दिए। रामस्वरूप का कहना था कि मामा को जितने पैसे दिए थे, उससे दोगुने पैसे वापस ले लो लेकिन गिरवीनामा रद्द कर दो। पिछले दिनों नाहरगढ़ थाने में समझौता भी हुआ था। लेकिन बाद में आरोपी पक्ष बदल गया और जमीन को लेकर विवाद करने लगा था। बेटी बोली- पापा को थार से कुचला, मेरे कपड़े फाड़े
रामस्वरूप की बेटी तनीषा ने पुलिस से कहा- आरोपियों ने पापा को थार से कुचल दिया। हमारे कपड़े भी फाड़ दिए। वहीं, भतीजी कृष्णा ने कहा- मैं, चाचा और चाची पैदल खेत पर जा रहे थे। अचानक वो लोग आ गए। उन्होंने चाचा को चारों तरफ से घेर लिया। उनके साथ मारपीट करने लगे। आवाज सुनकर मेरी बहन तनीषा बचाने आई तो उसकी छाती पर बैठ गए और बंदूक चलाई। उसके कपड़े फाड़ दिए। मैं बचाने पहुंची तो मेरे भी कपड़े फाड़ दिए और मारपीट की। चाचा के ऊपर ट्रैक्टर और थार गाड़ी चढ़ा दी। जितेंद्र का फरसे से केक काटते वीडियो आया सामने
रामस्वरूप के परिवार वालों का कहना है कि पचलावडा के रहने वाले जितेंद्र नागर ने अपनी थार गाड़ी रामस्वरूप पर चढ़ा दी। इससे वह बुरी तरह घायल हो गए। इसी बीच कार के साथ जितेंद्र का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में थार गाड़ी के बोनट पर एक केक रखा हुआ है। इस पर सिद्धू मूसेवाला लिखा हुआ है। जितेंद्र इस केक को फरसे से काटता हुआ दिखाई दे रहा है। SDOP ने कहा- आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
SDOP विवेक अष्ठाना ने बताया कि गणेशपुरा गांव में रामस्वरूप के साथ राजस्थान के रहने वाले महेंद्र नागर और लगभग 15 लोगों ने मारपीट की थी। उसे जिला अस्पताल भिजवाया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। ये खबर भी पढे़ं… भाजपा नेता के भाई ने पुलिस वाहन से उतारकर पीटा, VIDEO सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र के सगमनिया इलाके में विवाद के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें भाजपा नेता और सोहावल जनपद उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बराज का भतीजा प्रमोद सिंह भी शामिल था। इसके बाद घायल पीड़ितों को पुलिस वाहन से जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में भाजपा नेता के भाई और उसके साथियों ने वाहन को रोक लिया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में पीड़ितों को गाड़ी से उतारकर पीटा गया। पढे़ं पूरी खबर…


https://ift.tt/w37tuAF

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *