DniNews.Live

गाली-गलौज पर दो पक्षों में मारपीट, 5 घायल:रामपुर में दोनों पक्षों में चलें लाठी-डंडे, पुलिस जांच में जुटी

रामपुर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के बढ़पुरा शर्की गांव में मामूली गाली-गलौज को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में कुल पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद सभी घायल खुद सिविल लाइन थाने पहुंचे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया और उपचार जारी है। घायल पक्ष के युवक पीताम्बर ने बताया कि उनके पक्ष से पीताम्बर, सूरजपाल और गोपाली सहित तीन लोग घायल हुए हैं। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से एक बुजुर्ग समेत दो लोग चोटिल हुए हैं। पीताम्बर का आरोप है कि विवाद की शुरुआत दूसरे पक्ष के हमले से हुई थी। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह विवाद पहले मामूली कहासुनी के रूप में शुरू हुआ था, लेकिन देखते ही देखते इसने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों व लोहे के औजारों से मारपीट हुई। थाना प्रभारी सिविल लाइंस ओंकार सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बढ़ा दी है। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य और शांतिपूर्ण है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्य जुटाने का प्रयास जारी है। जांच के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *