DniNews.Live

गाजीपुर में DM ने ईवीएम गोदाम का निरीक्षण:पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए

गाजीपुर के जिलाधिकारी अविनाश कुमार और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने शनिवार को जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम गोदाम का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। निरीक्षण के दौरान गोदाम को विधिवत खोला गया। अधिकारियों ने ईवीएम की सुरक्षा और पारदर्शिता से जुड़े सभी पहलुओं का गहन अवलोकन किया। ईवीएम प्रभारी/एआर कोऑपरेटिव विपिन कुमार ने गोदाम में रखी मशीनों की स्थिति, सीलिंग व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों की विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सीसीटीवी निगरानी, रिकॉर्ड रखरखाव और प्रवेश व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित कर्मियों को चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता विपिन कुमार और सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवी प्रसाद सिंह भी उपस्थित थे। विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में भाजपा से राजन प्रजापति, सपा से राजेश कुमार यादव, कांग्रेस से रविकांत राय, बसपा से जनक लाल प्रसाद, सुभाष राम (सिपाही), तथा आम आदमी पार्टी से जावेद अहमद और नगेंद्र शर्मा शामिल रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *