DniNews.Live

गाजीपुर में लटके तार देख भड़के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा:MD को फोनकर बोले- लगता है अधिकारी RDSS का पैसा खा गए; सस्पेंड करिए

गाजीपुर में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने महड़ौर मार्ग पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लटके और खतरनाक विद्युत तारों को देखकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। मंत्री ने इसे घोर लापरवाही करार देते हुए कहा कब, कहां, किसकी दुर्घटना में मौत हो जाए, कोई नहीं जानता। मौके से ही उन्होंने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी शंभू कुमार को फोन किया। मंत्री शर्मा ने एमडी से कहा, मुझे लगता है कि आरडीएसएस (RDSS) का सारा पैसा अधिकारी खा गए हैं, क्योंकि जमीन पर कोई काम दिख नहीं रहा। उन्होंने तुरंत काम शुरू कराने और संबंधित अधिकारियों को निलंबित करने के स्पष्ट निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने पाया कि कई स्थानों पर बिजली के तार अत्यंत नीचे झूल रहे थे। आबादी वाले इलाकों में भी बिजली व्यवस्था बेहद खराब थी, जिससे किसी बड़े हादसे का खतरा बना हुआ था। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी जर्जर, लटके और अव्यवस्थित तारों को तत्काल ठीक किया जाए। मंत्री ने भविष्य में ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए सख्त निगरानी और नियमित जांच सुनिश्चित करने के भी आदेश दिए। ए.के. शर्मा बलिया के रसड़ा स्थित नागा जी सरस्वती विद्या मंदिर के वार्षिकोत्सव में शामिल होने जा रहे थे, तभी रास्ते में यह गंभीर समस्या देखकर उन्होंने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि आगे भी ऐसी लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी और उनकी जवाबदेही तय की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *