DniNews.Live

गाजीपुर में महिला पुलिस ने निकाली बाइक रैली:मिशन शक्ति के तहत सुरक्षा का संदेश, एंटी रोमियो स्क्वायड भी सक्रिय

गाजीपुर में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय है। मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिला पुलिसकर्मियों ने शहर में एक बाइक रैली निकाली। इस रैली का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा की भावना पैदा करना और समाज में जागरूकता फैलाना था। यह जागरूकता रैली सदर कोतवाली से शुरू हुई, जिसे एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली मिश्र बाजार, महुआबाग, कचहरी, सिंचाई विभाग चौराहा और विकास भवन चौराहा होते हुए पुलिस लाइन में समाप्त हुई। इसमें महिला कांस्टेबलों ने भाग लिया। एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत लगातार कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इनका लक्ष्य महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक करना है। पुलिस द्वारा गांवों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पंपलेट बांटकर हेल्पलाइन नंबरों तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। शिकायत मिलने पर तत्काल संबंधित थाने के माध्यम से कार्रवाई की जाती है। एसपी ग्रामीण ने यह भी बताया कि मनबढ़ और शरारती तत्वों पर लगाम लगाने के लिए हर थाना क्षेत्र में एंटी रोमियो स्क्वायड सक्रिय है। ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 के तहत मुकदमे भी दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क और मिशन शक्ति केंद्र सक्रिय हैं, जहां महिलाओं की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई होती है। इसके अतिरिक्त, पारिवारिक विवादों को सुलझाने के लिए काउंसलिंग की व्यवस्था भी शुरू की गई है। एसपी ग्रामीण ने जानकारी दी कि 28 मार्च को प्रस्तावित “रन पावर एम्पावरमेंट” कार्यक्रम के लिए पुलिस ने रूट तय कर लिया है। इस कार्यक्रम को सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के साथ सफलतापूर्वक संपन्न कराने की तैयारी की जा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *