गोमती नदी में डूबने से एक दस वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। यह घटना ग्राम सभा अमेहता में छठ पूजा की तैयारियों के दौरान हुई, जब बच्चा नदी किनारे गया था। लगभग तीन घंटे की खोजबीन के बाद बच्चे का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अनुराग मिश्रा के दस वर्षीय पुत्र पीयूष मिश्रा के रूप में हुई है। आज सुबह छठ पूजा की चहल-पहल के कारण कई बच्चे नदी तट पर छठ की बेदियां देखने और खेलने गए थे। इसी दौरान पीयूष अपने कुछ अन्य साथियों के साथ नदी में नहाने उतर गया। नदी में नहाते और खेलते समय पीयूष बहाव में फिसल गया। उसके साथ मौजूद अन्य बच्चे तो किसी तरह बाहर निकल आए, लेकिन पीयूष गहरे पानी में डूब गया। पीयूष के डूबने की खबर मिलते ही परिवार और ग्रामीण सदमे में आ गए। उन्होंने तुरंत नदी में पीयूष की तलाश शुरू की। लगभग तीन घंटे की गहन खोजबीन के बाद, पीयूष का शव डूबने वाले स्थान से थोड़ी दूरी पर मिला। शव मिलने के बाद परिजन पीयूष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनुराग मिश्रा के दो बच्चों में पीयूष छोटा था और उसकी एक बड़ी बहन है। इस घटना से पूरे परिवार और गांव में शोक का माहौल है।
https://ift.tt/0QUfo7W
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply