DniNews.Live

गाजीपुर की कनक सिंह बनीं नायब तहसीलदार:UPPCS परीक्षा में हासिल की 12वीं रैंक, पिता ज्वाइंट कमिश्नर से रिटायर

UPPCS 2024 भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। इस परीक्षा में गाजीपुर की कनक सिंह ने 12वीं रैंक हासिल कर नायब तहसीलदार का पद प्राप्त किया है। वह ज्वाइंट कमिश्नर जीएसटी से सेवानिवृत्त महातम सिंह की बेटी हैं। कनक सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया। उन्होंने बताया कि बचपन से ही उनका सपना अधिकारी बनकर जनता की सेवा करना था। उनकी मां, गृहणी सुमन सिंह ने कहा कि कनक बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी थीं। कनक के पिता महातम सिंह ने कहा कि आज के दौर में बेटियां किसी से कम नहीं हैं। कनक ने कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई जौनपुर से की, जबकि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट वाराणसी से उत्तीर्ण किया। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा किया। प्रयागराज में अपने आवास से ही उन्होंने सेल्फ स्टडी के माध्यम से तैयारी की और तीसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की। कनक सिंह का जन्म बिरनो विकासखंड के जुझारपुर हरिहरपुर गांव में हुआ था। उनके बड़े भाई ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह हाईकोर्ट में वकील हैं। उनके छोटे भाई आलोक प्रताप सिंह भी पीसीएस परीक्षा में शामिल हुए थे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। उनकी छोटी बहन गरिमा सिंह भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं। परिणाम घोषित होने के बाद उनके पैतृक गांव में परिवार और ग्रामीणों ने कनक की सफलता पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कनक ने गांव और जिले का नाम रोशन किया है। प्रसन्नता व्यक्त करने वालों में पूर्व प्रधान तेज बहादुर सिंह, योगाचार्य उपेंद्र महाराज, घनश्याम सिंह, कैलाश सिंह, शिवप्रताप सिंह, रामप्रताप सिंह, बलवंत सिंह, श्यामसुंदर सिंह, श्वेता सिंह और विष्णुदत्त सिंह शामिल रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *