DniNews.Live

गाजियाबाद में ITMS बंद, ट्रैफिक सिग्नल ठप:प्रीपेड मीटर का बैलेंस खत्म, आज से बहाल हो सकती है व्यवस्था

गाजियाबाद में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) अचानक बंद होने से शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। ITMS ठप होते ही अधिकांश ट्रैफिक सिग्नल ने काम करना बंद कर दिया और चौराहों पर लगे कैमरों की लाइव फीड भी रुक गई। इसका मुख्य कारण प्रीपेड स्मार्ट मीटर का बैलेंस खत्म होना बताया जा रहा है। शहर के अधिकतर चौराहों और तिराहों पर सिग्नल बंद होने से यातायात प्रभावित हुआ और कई स्थानों पर जाम लग गया। ITMS के तहत स्थापित लगभग 800 कैमरे भी निष्क्रिय हो गए। इनमें 110 पीटीजेड कैमरे, 250 व्हीकल डिटेक्शन कैमरे और 50 फेस रिकग्निशन कैमरे शामिल हैं। कैमरों के बंद होने से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान भी नहीं हो पा रहे हैं। सिग्नल ठप होने से यात्रियों को आवागमन में काफी असुविधा हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए यातायात पुलिस को कई चौराहों पर तैनात किया गया। इसके बावजूद कई स्थानों पर भारी जाम की स्थिति बनी रही। नगर निगम के चीफ इंजीनियर एनके चौधरी ने बताया कि ITMS सिस्टम प्रीपेड बिजली मीटर से संचालित होता है और बैलेंस खत्म होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि यह दिक्कत पिछले दो दिनों से चल रही थी और अब बैलेंस अपडेट किया जा रहा है। उम्मीद है कि आज से ITMS और ट्रैफिक सिग्नल सामान्य रूप से काम करने लगेंगे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *