DniNews.Live

गाजियाबाद में 27 क्विंटल प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त:साहिबाबाद गोदाम पर नगर निगम की कार्रवाई, 2 लाख जुर्माना

गाजियाबाद नगर निगम ने प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। निगम की टीम ने साहिबाबाद क्षेत्र के मोहन नगर जोन स्थित हरियाणा गोल्डन ट्रांसपोर्ट के एक गोदाम पर छापा मारा। इस दौरान लगभग 27 क्विंटल (27,473 किलोग्राम) प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की गई और गोदाम संचालक पर 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। यह कार्रवाई नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि शहर में प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश ने बताया कि पॉलिथीन पर्यावरण और जन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, जिसके कारण इसके उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने कहा कि निगम की टीमें नियमित रूप से बाजारों, दुकानों और गोदामों की जांच कर रही हैं और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। छापेमारी के दौरान जोनल प्रभारी एसपी सिंह, चीफ सेनेटरी ऑफिसर विनोद सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। पुलिस और प्रवर्तन दल की टीमों ने भी इस अभियान में सहयोग किया। गोदाम से लगभग 1000 बैग प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद की गई। नगर आयुक्त ने शहरवासियों से प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करने और इसके बजाय कपड़े या जूट के बैग इस्तेमाल करने की अपील की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति या व्यापारी पॉलिथीन का उपयोग करते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। निगम का यह अभियान शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से जारी रहेगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *