DniNews.Live

गाजियाबाद में 22 मंजिला टावर से कूदकर मैनेजर की मौत:तलाक के बाद अकेले रह रहे थे, सुसाइड नोट नहीं मिला

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित ब्लूमून सोसायटी में सोमवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई। नोएडा की एक निजी कंपनी में लॉजिस्टिक्स मैनेजर के पद पर कार्यरत 40 वर्षीय रघुकुल तिलक ने आत्महत्या कर ली। यह घटना सोसायटी के ई टावर में हुई। जानकारी के अनुसार, रघुकुल तिलक अपने माता-पिता के साथ ब्लूमून सोसायटी के सी टावर में रहते थे। सोमवार सुबह वह घर से ऑफिस जाने के लिए निकले थे। कुछ देर बाद सूचना मिली कि उन्होंने सोसायटी के दूसरे टावर, यानी ई टावर में जाकर छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही सोसायटी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 🚨 पुलिस के अनुसार, ई टावर 22 मंजिला इमारत है, लेकिन रघुकुल तिलक ने किस मंजिल से छलांग लगाई, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके। परिजनों ने बताया कि रघुकुल तिलक की शादी करीब पांच वर्ष पहले हुई थी। वैवाहिक जीवन में अनबन के चलते वह पिछले तीन वर्षों से अपनी पत्नी से अलग रह रहे थे। लगभग छह महीने पहले दोनों का तलाक भी हो चुका था। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने जानकारी दी कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है, ताकि आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता चल सके।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *