DniNews.Live

गाजियाबाद में हल्की धूप, आज बादल छाए रहेंगे:पिछले 12 दिनों से लगातार बदल रहा मौसम

गाजियाबाद में सुबह से हल्की धूप खिली है, आज दिन में बादल छाए रहने का अनुमान है। सुबह के समय न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन में अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा की गति 7 किलोमीटर प्रति घंटा से है। आज तापमान बढ़ा एक दिन पहले शनिवार क न्यूनतम तापमान 1 डिग्री बढ़क 19°C दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 29.2°C रहा। रात में भी हल्के बादल छाए रहे और करीब 13 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं। आज न्यूनतम तापमान 1 डिग्री बढ़ा है। जबकि हवा की गति घटकर सामान्य है। बादलों की वजह से तापमान में गिरावट मौसम विभाग के अनुसार, बादलों की आवाजाही के कारण तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले 20 मार्च को रुक-रुककर हुई बारिश और पूरे सप्ताह चली 30–35 किमी/घंटा की तेज हवाओं ने मौसम को ठंडा बनाए रखा। मौसम विभाग के अनुसार आज मौसम बदला हुआ रहेगा। कभी हल्की धूप तो कभी आसमान में बादल छाए रहेंगे। इससे पहले 20 मार्च को रात में हुई रुक-रुक कर बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट आई। पिछले पूरे सप्ताह तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। जहां 30 से 35 किमी प्रति घंटा की गति से तेज हवाएं चलीं। पिछले 24 घंटों में धूप में तेजी आई है और मौसम भी साफ हुआ है। लेकिन 25 मार्च को तेज धूप और तापमान अधिक रहा। गाजियाबाद में लगातार बदल रहा मौसम गाजियाबाद में 12 दिन पहले रविवार को मौसम बदला। जहां तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। जिससे एक साथ मौसम सुहाना हुआ। इस दौरान गरज भी पड़ती रही। उसके बाद भी तेज हवाएं चलने के साथ आसमान में बादल रहे। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अप्रैल के पहले सप्ताह से तापमान तेजी से बढ़ेगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *