DniNews.Live

गाजियाबाद में बेटा 13वीं मंजिल से कूदा, मां मृत मिली:महागुणपुरम सोसाइटी में मचा हड़कंप, पुलिस ने पत्नी की दी सूचना


                 गाजियाबाद में बेटा 13वीं मंजिल से कूदा, मां मृत मिली:महागुणपुरम सोसाइटी में मचा हड़कंप, पुलिस ने पत्नी की दी सूचना

गाजियाबाद में बेटा 13वीं मंजिल से कूदा, मां मृत मिली:महागुणपुरम सोसाइटी में मचा हड़कंप, पुलिस ने पत्नी की दी सूचना

गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र स्थित महागुणपुरम सोसाइटी में एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत का मामला सामने आया है। सोसाइटी के फ्लैट नंबर 028 में रहने वाले 42 वर्षीय राजबीर सिंह ने 13वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद जब पुलिस और आसपास के लोग राजबीर सिंह के ग्राउंड फ्लोर स्थित फ्लैट नंबर 028 पर पहुंचे, तो अंदर एक और शव मिला। फ्लैट के भीतर उनकी 70 वर्षीय मां सतनाम कौर बिस्तर पर मृत अवस्था में पाई गईं। पुलिस के अनुसार, राजबीर सिंह अपने ग्राउंड फ्लोर के फ्लैट से ऊपर 13वीं मंजिल पर गए और वहां से कूदकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार, राजबीर सिंह की शादी करीब 12 साल पहले हुई थी। उनकी पत्नी किरण क्रॉसिंग क्षेत्र में रहती हैं और उनका एक 10 साल का बेटा भी है। इस दोहरी मौत की घटना से इलाके में गंभीर माहौल है। पुलिस मां सतनाम कौर की मौत के कारणों और राजबीर सिंह की आत्महत्या के पीछे की वजहों की गहन जांच कर रही है। फिलहाल, पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सच्चाई जानने के लिए आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ जारी है।


Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *