DniNews.Live

गाजियाबाद में पानी की टंकी को गिराया गया:वैशाली स्थित जर्जर टंकी 5 सेंकेंड में ही मलबे में तब्दील हुई

गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर-5 स्थित क्षतिग्रस्त पानी की टंकी को आज प्रशासन ने पॉकलेन मशीन से गिरा दिया। इसकी वीडियो भी सामने आई है। जहां 5 सेकेंड में ही पूरी टंकी मलबे में तब्दील हो गई। यह टंकी क्षतिग्रस्त होने लगी थी, जिससे खतरा बना हुआ था कि कोई बड़ा हादसा न बन जाए। इसलिए इसे आज बुधवार को यहां प्रशासन ने इसे गिराया। अब इस टंकी के मलबे को हटाकर यहां पानी की नई टंकी बनाई जाएगी। समय से पहले ही जर्जर हुई टंकी जलकर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नई टंकी बनाने से पहले पूरा प्लान तैयार किया गया है। कि जर्जर हो रही टंकी को तोड़ा जाएगा। इसके लिए पूरी अहतियात बरती रही। टंकी की संरचना को पूरी तरह ध्वस्त करना था। इसी साल फरवरी में टंकी की छत क्षतिग्रस्त होने लगी थी। जिसके बाद निर्माण का काम शुरू हुआ। इसके बाद से आज पूरी तरह से टंकी को ध्वस्त किया गया, अब नई टंकी का निर्माण का कार्य जल्द ही शुरु हो सकेगा। जीडीए ने बनाई थी टंकी 2005 में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने टंकी बनाकर नगर निगम को हैंडओवर कर दिया था। तभी से ये नगर निगम के पास है। यह टंकी 3 दशक पुरानी हो गई थी। जिसकी छत और ऊपरी भाग के प्लास्टर के टुकड़े गिरने लगे थे। इस कारण इसका ऊपरी हिस्सा ढह गया है। इसके बाद से वैशाली इलाके में 15 हजार लोगों को पानी की आपूर्ति सेक्टर चार की टंकी से की जा रही है। जर्जर होने के बाद इस टंकी में पानी भरना भी बंद कर दिया था।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *