यूपी के अलग-अलग जिलों में पेट्रोल और डीजल को लेकर पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें लगने की खबरें सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया पर भी लगातार अफवाहें फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, गाजियाबाद में पेट्रोल पंपों की स्थिति सामान्य बनी हुई है। शुक्रवार दोपहर जिले के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर हालात सामान्य रहे। मोदीनगर, मुरादनगर, दिल्ली रोड, हापुड़ रोड, आरडीसी, विजयनगर, लोनी और मसूरी क्षेत्रों में भी पेट्रोल पंपों पर भीड़ नहीं दिखी। शहर के कई इलाकों में पंप कर्मचारी खुद वाहनों का इंतजार करते नजर आए। कहीं भी लंबी लाइनें नहीं थीं और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी रही। आज छुट्टी के चलते कम है भीड़ गाजियाबाद में हापुड रोड आरडीसी बस अड्डा और शहर के शहर के अलग-अलग स्थान पर पेट्रोल पंप पूरी तरह से सामान्य है। आज सरकारी छुट्टी का भी दिन है, जहां पंपों पर भीड़ भी नहीं है। जिला आपूर्ति अधिकारी और पेट्रोल पंप संगठन के अध्यक्ष का कहना है कि सामान्य की तरह ही पेट्रोल पंपों पर लोग आ जा रहे हैं, किसी भी पेट्रोल पंप पर तेल की कमी नहीं है। बस अड्डा के दो पेट्रोल पंप अपने निजीकरणों के चलते बंद हैं। आज रामनवमी की छुट्टी भी है। डीएम ने एसोसिएशन को दिए निर्देश डीएम रविंद्र मांदड़ ने एक दिन पहले पेट्रोल पंप एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें डीएसओ अमित तिवारी और पेट्रोल पंप एसोसिएशन गाजियाबाद के अध्यक्ष विपिन शर्मा मौजूद रहे। डीएम ने कहा कि कहीं भी अफवाह न फैलाई जाए। केन, बोतल और बिना वाहनों के पेट्रोल न दिया जाए। इसके लिए जिला आपूर्ति अधिकारी खुद मॉनिटरिंग करें। यह बोले अध्यक्ष विपिन शर्मा पेट्रोल पंप एसोसिशन गाजियाबाद के अध्यक्ष विपिन शर्मा का कहना है कि गाजियाबाद में कुल 105 पेट्रोल पंप है। किसी भी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल या डीजल संबंधी कोई समस्या नहीं है, ना ही अभी तक तेल की कमी यहां पर है। यदि कोई पेट्रोल पंप कहीं बंद है तो वह अपने निजी कारणों के चलते हो सकता है।

Leave a Reply