गाजियाबाद में धूप खिलने से आज मौसम साफ:7 अप्रैल से फिर हल्की बारिश की संभावना, लगातार बदल रहा मौसम
![]()
गाजियाबाद में धूप खिलने से आज मौसम साफ:7 अप्रैल से फिर हल्की बारिश की संभावना, लगातार बदल रहा मौसम
गाजियाबाद में आज रविवार को मौसम साफ है। सुबह से धूप खिली है, धूप में तेजी भी दिख रही है। हालांकि दोपहर बाद बीच बीच में बादल छाने का अनुमान है। 15 मार्च के बाद से गाजियाबाद में बेमौसम बारिश लगातार आफत बनी हुई है। आज सुबह के समय तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिन में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान है। हवा की गति 8 किमी प्रति घंटा से है। एक दिन पहले सुहावना रहा मौसम शुक्रवार रात हुई बारिश से एक दिन पहले शनिवार को मौसम सुहावना रहा। जहां दिन में भी बादल छाए रहे, तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सुबह के समय न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं हवा की गति 16 किलोमीटर प्रति घंटा से चली। लगातार बदल रहा मौसम 15 मार्च के बाद से लगातार मौसम बदल रहा है। बादलों की आवाजाही के कारण तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले 20 मार्च को रुक-रुककर हुई बारिश और पूरे सप्ताह चली 30–35 किमी/घंटा की तेज हवाओं ने मौसम को ठंडा बनाए रखा। गाजियाबाद में 15 मार्च से लगातार मौसम बदल रहा है। पिछले 20 दिनों में 8 बार मौसम बदल चुका है।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
