गाजियाबाद के कौशाम्बी थाना क्षेत्र के भोवापुर इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट होती दिखाई दे रही है। दोनों तरफ से लोग एक-दूसरे पर पत्थर और बेल्ट से हमला कर रहे हैं। इस झगड़े में तीन लोगों को हल्की चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना 21 मार्च की देर शाम की है। एक ही इलाके में रहने वाले दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मामला इतना बढ़ा कि मारपीट शुरू हो गई। वीडियो में महिलाएं भी झगड़े में शामिल होती नजर आ रही हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया, जिनमें हुजमा और प्यारे लाल शामिल हैं। थाना प्रभारी अजय शर्मा के अनुसार, दोनों पक्षों ने शराब का सेवन किया हुआ था। नशे की हालत में ही उनके बीच विवाद बढ़ गया और झगड़ा हो गया। थाने पहुंचने के बाद दोनों पक्षों ने आपसी समझौता कर लिया। फिलहाल इलाके में शांति व्यवस्था बनी हुई है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए

Leave a Reply