Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

गाजियाबाद में दुकानदार को सिर में मारी गोली:कहासुनी के बाद देर रात युवकों ने किया हमला, आरोपी फरार


                 गाजियाबाद में दुकानदार को सिर में मारी गोली:कहासुनी के बाद देर रात युवकों ने किया हमला, आरोपी फरार

गाजियाबाद में दुकानदार को सिर में मारी गोली:कहासुनी के बाद देर रात युवकों ने किया हमला, आरोपी फरार

गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव में एक परचून दुकानदार शिवकुमार को देर रात गोली मार दी गई। गोली उनके सिर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, दिन के समय शिवकुमार अपनी दुकान पर थे, तभी दुकान के सामने कुछ युवक खड़े होकर गाली-गलौज कर रहे थे। मिंटू नामक एक युवक को शिवकुमार ने गाली देने से मना किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि इसी विवाद को लेकर देर रात मिंटू अपने दो अन्य साथियों के साथ दोबारा शिवकुमार की दुकान पर पहुंचा। वहां फिर से बहस हुई और इसी दौरान आरोपियों ने शिवकुमार पर गोली चला दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शिवकुमार को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *