Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

गाजियाबाद में कल से फिर बारिश का अलर्ट:पिछले 20 दिनों से लगातार बेमौसम बारिश से किसान भी परेशान


                 गाजियाबाद में कल से फिर बारिश का अलर्ट:पिछले 20 दिनों से लगातार बेमौसम बारिश से किसान भी परेशान

गाजियाबाद में कल से फिर बारिश का अलर्ट:पिछले 20 दिनों से लगातार बेमौसम बारिश से किसान भी परेशान

गाजियाबाद में आज सोमवार को धूप खिली है, जहां पूरी तरह से मौसम साफ नहीं है। सुबह से धूप खिली है, धूप में तेजी कम दिख रही है। बीच बीच में बादल छा रहे हैं। आज सुबह तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया। हवा की गति आज 12 किमी प्रति घंटा से है। जहां अगले 24 घंटे में फिर से बारिश का अलर्ट है। 7 अप्रैल से फिर बारिश मौसम विज्ञानियों का कहना है कि यूपी में 7 अप्रैल से फिर से बारिश का अनुमान है। इससे पहले पिछले 3 दिनों में पूर्वी यूपी, मध्य यूपी और वेस्ट यूपी के जिलों में बारिश से मौसम बदला। एक दिन पहले 5 मार्च को गाजियाबाद से सटे हापुड़ में हल्की बारिश हुई। जबकि बुलंदशहर में अधिक बारिश और ओलावृष्टि हुई। 7 और 8 अप्रैल को बारिश का अनुमान जताया गया है। बेमौसम बारिश से किसानों को नुकसान 15 मार्च के बाद से लगातार मौसम बदल रहा है। बादलों की आवाजाही के कारण तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले 20 मार्च को रुक-रुककर हुई बारिश और पूरे सप्ताह चली 30–35 किमी/घंटा की तेज हवाओं ने मौसम को ठंडा बनाए रखा। गाजियाबाद में 15 मार्च से लगातार मौसम बदल रहा है। पिछले 20 दिनों में 8 बार मौसम बदल चुका है। अप्रैल माह का पहला सप्ताह बीतने को है, जहां हर तीसरे दिन मौसम बदल रहा है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *