DniNews.Live

गाजियाबाद में आलू को चप्पल पहनकर धोया जा रहा:मशहूर चांट भंडार पर हर रोज पहुंचते हैं 500 से ज्यादा लोग, पुलिस जांच कर रही

गाजियाबाद के लोनी में कृष्णा चांट भंडार पर भगोने में एक युवक चप्पल पहनकर आलू को कुचलते हुए साफ कर रहा है। 41 सेकेंड की वीडियो सामने आने के बाद इसकी पोल खुल गई। एक ग्राहक ने यह वीडियो बनाई है। वीडियो में एक लड़की की आवाज साफ सुनाई पड़ रही है। जिसमें लड़की बोल रही है कि मेरी मम्मी भी टिक्की यहां से खाती हैं, उन्हें पूरी सच्चाई दिखाउंगी। अंकुर विहार में है चांट भंडार यह वीडियो डीएलएफ अंकुर विहार 3 एटीएम चौक पर स्थित कृष्णा चाट भंडार की है। जहां एक युवक चप्पल पहन कर आलू को रौंद रहा है, एक ग्राहक ने चुपके से इसकी वीडियो बना कर ग्रुप पर डाली है। यह भी बताया जा रहा है कि रात में हर रोज आलूओं को ऐसे ही साफ किया जाता है। इसकी शिकायत थाने में दर्ज करा दी है। अब पुलिस पूरे मामले की जानकारी कर रही है। इस स्थान पर 500 से अधिक लोग चांट और टिक्की खाने पहुंचते हैं। सड़क के किनारे है चांट भंडार यह चांट भंडार सड़क के किनारे है। वीडियो में देखा जा सकता है कि करीब 25 किलो से अधिक का एलमुनियम का भगोना है। उसमें आलू भरे हुए हैं, जहां चप्पल पहनकर जब युवक आलू को साफ कर रहा है तो आलू बाहर भी निकलकर गिरा। इससे पहले जूस ने थूकने का प्रकरण भी सामने आया था। वीडियो में सरे आम स्वास्थ्य के साथ साथ इंसानियत को भी तार तार किया जा रहा है। सचिन चौधरी ने इस मामले में अंकुर विहार थाने में तहरीर देते हुए कहा कि इसमें चांट भंडार के मालिक और वीडियो में इतनी घिनौनी हरकत करने वाले पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाए। साफ सफाई का ध्यान नहीं लोनी से मनोनीत पार्षद विपिन भाटी का कहना है कि यह वीडियो अंकुर विहार की है। जिसमें वीडियो में दुकान और चौराहे की पहचान हो रही है। इस मामल में पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए। इस मामले में फूड विभाग से भी हम शिकायत करेंगे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *