DniNews.Live

गाजियाबाद में आज बादल छाए रहेंगे:अप्रैल के पहले सप्ताह से और भी बढ़ेगा तापमान

गाजियाबाद में आज बारिश जैसा मौसम रहने का अनुमान है। सुबह के वक्त हलकी धूप है, दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे।
आज न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिन में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री पहुंचने का अनुमान है। हवा की गति 8 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से है। पिछले दो सप्ताह से गाजियाबाद और आसपास के जिलों में लगातार मौसम बदल रहा है, इससे पहले रात में भी आसमान में बादल छाए रहे। आज तापमान बढ़ा एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 1 डिग्री बढ़क 20°C दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 29°C रहा। रात में भी हल्के बादल छाए रहे और करीब 8 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं। आज न्यूनतम तापमान 1 डिग्री बढ़ा है। जबकि हवा की गति घटकर सामान्य है। बादलों की वजह से तापमान में गिरावट मौसम विभाग के अनुसार, बादलों की आवाजाही के कारण तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले 20 मार्च को रुक-रुककर हुई बारिश और पूरे सप्ताह चली 30–35 किमी/घंटा की तेज हवाओं ने मौसम को ठंडा बनाए रखा। गाजियाबाद में लगातार बदल रहा मौसम गाजियाबाद में 12 दिन पहले रविवार को मौसम बदला। जहां तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। जिससे एक साथ मौसम सुहाना हुआ। इस दौरान गरज भी पड़ती रही। उसके बाद भी तेज हवाएं चलने के साथ आसमान में बादल रहे। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अप्रैल के पहले सप्ताह से तापमान तेजी से बढ़ेगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *