DniNews.Live

गाजियाबाद दिल्ली गेट मंदिर में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा:नवरात्रि के दूसरे दिन भक्तों ने की विशेष आराधना

गाजियाबाद के दिल्ली गेट स्थित देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की गई। सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर के महंत गिरिशानंद गिरि महाराज ने बताया कि नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है। यह स्वरूप तप, त्याग और साधना का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने कहा कि सच्चे मन से पूजा करने वाले भक्तों को सुख-शांति और सफलता मिलती है। इस अवसर पर श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर से जुड़े संतों के सानिध्य में भी पूजा का आयोजन किया गया। मंत्रोच्चारण के साथ हवन-यज्ञ हुआ, जिसमें साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने आहुति दी। नवरात्रि के चलते बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। श्रद्धालु पूजा के लिए कलश, जौ, गंगाजल, फल, फूल और प्रसाद की खरीदारी कर रहे हैं। कई घरों में कलश स्थापना कर व्रत रखे गए हैं और मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा की जा रही है। मंदिर में शहर के कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। सभी ने मां ब्रह्मचारिणी की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *