DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

‘गांव के युवक ने मेरे पति को मार डाला’:बेगूसराय में सड़क किनारे मिला शव, पत्नी बोली- हत्या करके फेंक दिया, कैश-ज्वेलरी भी लूट लिया

बेगूसराय के मंझौला थाना में एक युवक की संदिग्ध मौत मामले में पत्नी ने FIR दर्ज कराई है। एक नामजद समेत अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान मंझौल पंचायत-2 के वार्ड नंबर-10 बाबा टोला निवासी रामजीवन सिंह के बेटे गणेश कुमार(30) के तौर पर हुई है। धनफर बहियार में सड़क किनारे शव मिला था। पत्नी रोजी कुमारी ने बताया कि मेरे पति गणेश 18 फरवरी को सुबह 10 बजे के करीब घर से निकले थे। गांव के एक युवक के साथ खैरा स्थित आम गाछी गए थे। वहां पेड़ बेचने के लिए एडवांस कुछ रुपया लिया। इसके बाद अपने साथ मेरे पति को लेकर चले गए। रास्ते में दोस्तों के साथ मिलकर मार डाला। कैश और ज्वेलरी छीनकर सभी भाग गए। लाश सड़क किनारे फेंक दिया। साजिश के तहत मेरे पति की हत्या की गई है।
जांच के लिए FSL की टीम पहुंची थी शव 19 फरवरी को काबर झील इलाके में सड़क किनारे खेत में मिला था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम के साथ एसपी मनीष भी मौके पर पहुंचे। जांच के लिए FSL की टीम को भी बुलाया गया था। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। तकनीकी साक्ष्य, कॉल डिटेल और पूछताछ के आधार पर जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। किसी से कोई विवाद नहीं था घटना वाले दिन मृतक का भतीजा विवेक कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा था कि साजिश के तहत मेरे चाचा की हत्या की गई है। गर्दन मरोड़ कर तोड़ा गया है, लाश की हालत देखकर लग रहा है कि हाथ भी तोड़ दिया गया है। किसी से कोई भी विवाद नहीं था। एक लाख में पेड़ बेचा था, पैसा भी उन्हीं के पास था। हो सकता है कि इस पैसा को लेकर हत्या की गई है। परदेस में काम करते थे, एक महीना पहले ही घर लौटे थे। जहां बॉडी मिली है, उधर कभी जाते नहीं थे।


https://ift.tt/HS5xzbR

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *