DniNews.Live

गांजे और तमंचे के साथ तस्कर गिरफ्तार:1 किलो गांजा बरामद, अभियान के तहत हुई कार्रवाई

प्रतापगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी के पास से 1 किलो से अधिक गांजा और नकद बरामद हुआ, जबकि दूसरे से चोरी की मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा और कारतूस मिले हैं। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के दौरान पहली कार्रवाई में सेमक बाबा स्थान, बरियावां माइनर के पास से अजय सोनकर को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से 1 किलो 150 ग्राम गांजा और बिक्री के 600 रुपये नकद बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जनपद में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज को नशामुक्त बनाना और युवाओं को इस बुराई से दूर रखना है। दूसरी कार्रवाई में लीलापुर थाना पुलिस ने लोनी नदी पुल के पास चेकिंग के दौरान 22 वर्षीय आदित्य सरोज को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए। पुलिस कर रही मामले की जांच पूछताछ में सामने आया कि यह मोटरसाइकिल 10 मार्च 2025 को चोरी हुई थी। पीड़ित व्यक्ति बाजार से लौटते समय वाहन सड़क किनारे खड़ा कर शौच के लिए गया था, तभी अज्ञात चोर ने लॉक तोड़कर बाइक चुरा ली थी। इस संबंध में पहले ही अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *