DniNews.Live

गांजा बिक्री का विरोध करने पर मां-बेटियों से मारपीट:बुलंदशहर में घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस जांच में जुटी


                 गांजा बिक्री का विरोध करने पर मां-बेटियों से मारपीट:बुलंदशहर में घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

गांजा बिक्री का विरोध करने पर मां-बेटियों से मारपीट:बुलंदशहर में घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

बुलंदशहर में गांजा बिक्री का विरोध करने पर एक महिला और उसकी बेटियों के साथ मारपीट और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांजा बेचने वाले एक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर इस घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। यह घटना 14 मार्च की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला के 12 वर्षीय बेटे की पड़ोसी युवक से मामूली कहासुनी हो गई थी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी सोनी ने बच्चे के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब महिला अपने बेटे को बचाने पहुंची, तो आरोपी ने उसके साथ भी अभद्रता की और अपने साथियों रिहान, आलम व वाहिद को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि सभी आरोपियों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से महिला और उसकी बेटियों पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई बेटियों के साथ भी मारपीट की गई और उनके साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें की गईं। इस हमले में महिला के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि उसकी बेटियां भी घायल हो गईं। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसके पड़ोस में गांजा बेचने का काम करता है और वह लगातार इसका विरोध करती रही है। इसी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया। आरोपियों ने परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी और पुराने मुकदमे वापस लेने का दबाव बनाया। महिला की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *