DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गांजा तस्कर भाई से मंत्री प्रतिमा बागरी ने झाड़ा पल्ला:बोलीं- कोई भी अपने आप से रिश्तेदार बना लेता है; जेल में हैं भाई-बहनोई

गांजे की तस्करी के मामले में गिरफ्तार भाई अनिल बागरी से नगरीय विकास एवं आवास मंत्री प्रतिमा बागरी ने पल्ला झाड़ लिया है। भाई की गिरफ्तारी के अगले दिन मंगलवार को खजुराहो में वे मीडिया के सवालों से बचती नजर आईं। उन्होंने कहा- कोई भी अपने आप से रिश्तेदार बना लेता है। मेरा अनुरोध है कि पहले आप उसकी पुष्टि कर लें। तथ्यों की जानकारी के बाद ही बात करें। दरअसल, सोमवार को सतना की रामपुर बघेलान पुलिस ने अनिल बागरी को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। अनिल और उसके साथी पंकज सिंह से 46 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। इस बारे में एडिशनल एसपी प्रेमलाल धुर्वे ने कहा था- मुखबिर की सूचना पर 7-8 दिसंबर की दरमियानी रात रामपुर बघेलान पुलिस ने मरौहा गांव में पंकज सिंह के घर पर दबिश दी। घर के बाहर टीन शेड में धान की बोरियों के नीचे 4 बोरियां मिलीं। इनमें 48 पैकेट गांजा के बरामद किए गए। इसकी बाजार में कीमत 9 लाख 22 हजार 680 रुपए है। आरोपी पंकज को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने बरामद गांजा अनिल बागरी और उसके बहनोई शैलेन्द्र सिंह का बताया। पुलिस ने सोमवार को अनिल बागरी को भी गिरफ्तार कर लिया। एनडीपीएस एक्ट की विशेष कोर्ट में न्यायाधीश शशिकांत वर्मा के सामने दोनों आरोपियों को पेश किया गया। यहां से उन्हें 19 दिसंबर तक की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इससे पहले 3 दिसंबर को उत्तर प्रदेश की बांदा पुलिस ने राज्यमंत्री बागरी के बहनोई शैलेंद्र सिंह को भी इसी आरोप में गिरफ्तार किया था। सवाल पूछने पर झल्ला गईं थी मंत्री
सोमवार देर शाम खजुराहो के महाराजा कन्वेंशन सेंटर से निकलते समय मीडिया ने जब राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी से उनके भाई की गिरफ्तारी पर सवाल किया तो वे झल्लाती नजर आई थीं। वे बोली थीं- फालतू की बात करते हो आप लोग। वहीं, इस मामले में उनके पिता जय प्रताप बागरी ने फोन पर कहा था- मेरी आंख का ऑपरेशन हुआ है, अभी मैं बात नहीं कर सकता। यह कहकर उन्होंने कॉल डिसकनेक्ट कर दिया। दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
सतना पुलिस के मुताबिक, अनिल बागरी पिता जय प्रताप बागरी, निवासी भरहुत नगर हरदुआ और पंकज सिंह पिता सतेंद्र सिंह, निवासी मतहा को गांजा तस्करी करते रंगे हाथ पकड़ा गया है। मामले का एक अन्य आरोपी शैलेन्द्र सिंह पिता सुरेंद्र सिंह, निवासी विराट नगर फरार है। शैलेन्द्र, अनिल बागरी का बहनोई है। बता दें कि शैलेन्द्र सिंह बांदा जेल में बंद है। उसे बीते 3 दिसंबर को बांदा पुलिस ने गांजा तस्करी करते पकड़ा था। जीजा के साथ मिलकर तस्करी करता था अनिल
पूर्व जिला पंचायत सदस्य जय प्रताप बागरी की 5 संतानें हैं। सबसे बड़ा बेटा अनिल, फिर राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, तीसरे नंबर पर प्रियंका, चौथे नंबर पर बेटा ऋषभ और सबसे छोटी बेटी प्रियंका हैं। प्रियंका ने पन्ना रोड सतना निवासी शैलेन्द्र सिंह कच्छवाह पिता सुरेन्द्र सिंह के साथ लव मैरिज की है। अभी तक की जांच में पता चला है कि अनिल बागरी अपने जीजा शैलेन्द्र सिंह के साथ मिलकर गांजा की तस्करी करता था। रामपुर बघेलान थाने में अनिल और पंकज के खिलाफ बीएनएस की धारा 8, 20, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 1079/25 दर्ज किया गया है। नशीली कफ सिरप मामले में पकड़ा गया था शैलेन्द्र
शैलेन्द्र सिंह को इससे पहले सतना की सिंहपुर थाना पुलिस ने नशीली कफ सिरप की तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया था। इससे जुड़े लगभग साढ़े 5 करोड़ के ट्रांजेक्शन का भी खुलासा हुआ था। शैलेन्द्र सिंह पहले भी गांजा एवं शराब तस्करी में पकड़ा जा चुका है। मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… राज्यमंत्री पर गांजा तस्करों को संरक्षण देने का आरोप उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में गांजा तस्करी के आरोप में शैलेन्द्र सिंह की गिरफ्तारी के बाद मामला राजनीतिक रूप से गरमाने लगा है। सतना जिले की रैगांव सीट से पूर्व विधायक कल्पना वर्मा ने मध्य प्रदेश की राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी पर आरोप लगाया है कि वे अपने रिश्तेदारों को संरक्षण दे रही हैं, जिससे अवैध कारोबार बढ़ रहा है। पढ़ें पूरी खबर…


https://ift.tt/kRIj7Ex

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *