पटना में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीसी की। जिसमें उन्होंने कहा कि आज इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती है, हम दोनों को नमन करते हैं। आज NDA का मेनिफेस्टो जारी किया गया, 26 सेकेंड के लिए नेता आएं। कुछ मीडिया वालों से मेरी बातचीत हुई तो उन्होंने कहा कि हमारी जिंदगी में पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस 26 सेकेंड की हुई। मीडिया नीतीश कुमार और नड्डा साहब से हिसाब पूछ लेती इसीलिए वह डर के मारे भाग गएं। मोदी जी तो मीडिया से मिलते ही नहीं हैं। चुनाव में मेनिफेस्टो एक बहुत बड़ी बात होती है। यह डेमोक्रेसी का बस मुखौटा पहने हुए हैं। उन्होंने बिहार से कई सारे वादे किए हैं तो उनको पूरा करना चाहिए। उन्होंने बिहार के साथ वादा खिलाफी की है। सम्राट चौधरी ने झूठ का पुलिंदा बोला है। उन्होंने 50 हजार करोड़ के निवेश की बात कही है तो आखिर यह अंदाजा उन्होंने कैसे लगाया है क्या कोई MOU साइन हो गई है। NDA का मेनिफेस्टो सिर्फ झूठ का पुलिंदा है। हम 20 साल की रिपोर्ट कार्ड की मांग करते हैं। उन्हें मेनिफेस्टो को जारी करने से पहले अपने पिछले कामों के रिपोर्ट कार्ड दिखाने चाहिए मगर उन्होंने यह नहीं किया और झूठे वादे और कर दिए। क्या नीतीश मेनिफेस्टो जारी करने की स्थिति में नहीं थे गहलोत ने कहा कि जब नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जा रहा है तो आखिर उनसे मेनिफेस्टो क्यों नहीं जारी कराए गए। क्या नीतीश कुमार इस स्थिति में नहीं है कि मेनिफेस्टो जारी कर सके और उसे पढ़ सके। महागठबंधन के मेनिफेस्टो चुनाव जीतने के बाद हम कैबिनेट में अप्रूव करवाएंगे। हमने जो जनता से वादे किए हैं वह वादे निभाएंगे। यह पहली बार होगा कि चुनाव जीतने के साथ ही सभी मेनिफेस्टो कैबिनेट में सबसे पहले अप्रूव होगी। 7 सेकेंड का फोटो शूट हुआ वहीं, राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि आज जो 7 सेकेंड का फोटोशूट हुआ है, आखिर इसका मतलब क्या है। मैं भी टीवी पर देख रहा था। एनडीए का टायर्ड और रिटायर्ड मेनिफेस्टो आज जारी हुआ है। नीतीश कुमार को सिर्फ कठपुतली बनकर दिल्ली से सरकार चलाई जा रही है। प्रधानमंत्री और अमित शाह की ओर से नीति निर्धारित की जा रही है। बिहार को एक मजदूर सप्लाई राज्य की तरह रखने की साजिश की जा रही है। प्रेस-मीडिया से भी माफी मांगता हूं कि उनके साथ यह अत्याचार हुआ है, उनका भी समय बर्बाद किया गया है। बिहार भगवान भरोसे चल रहा डॉ. अखिलेश ने कहा कि हमारा संकल्प पत्र जब जारी हुआ था तो हमारे मुख्यमंत्री के चेहरा ने संकल्प पत्र को पढ़ा था और यही उम्मीद की जा रही थी कि आज मेनिफेस्टो जारी होने के बाद नीतीश कुमार उसे पढ़ेंगे, मगर उनके साथ जैसा आचरण हुआ है तो उनका यह घोर अपमान हुआ है। बीजेपी के कोटे से बने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पढ़ते हैं। यह सीधे एक मैसेज है कि नीतीश कुमार के चेहरा का इस्तेमाल करके उनके वोट बैंक का इस्तेमाल किया जा रहा है। कल प्रधानमंत्री ने नया बिहार बनाने का संकल्प की बात कही थी। अभी बीजेपी पीछे से काम कर रही है, लेकिन 14 तारीख के बाद वह नीतीश कुमार को पीछे धकेलकर अपना मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करेगी। यह सिर्फ नीतीश कुमार नहीं बल्कि सभी सहयोगी दल के साथ भाजपा करने वाली है। कल मोकामा में एक राजनीतिक हत्या हुई। यह लोग भले ही जंगलराज की बात करते हैं, मगर एनडीए सरकार में बिहार में गुंडाराज स्थापित हो गया है। अब बिहार बद से बत्तर होता जा रहा है और किसी को भी मुंगेरीलाल के हसीन सपने पर विश्वास नहीं रहा है। बिहार भगवान भरोसे चल रहा है।
https://ift.tt/HZsWQRe
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply