DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गलत दवा लिखने की होगी जांच

मुंगेर| सदर अस्पताल के पेडियाट्रिक (चाइल्ड) ओपीडी में दीपावली की रात पटाखा से झुलसी 10 वर्षीय बच्ची को डॉक्टर ने कुत्ता काटने की दवा यानी रैबीज की वैक्सीन लिख दी। सिविल सर्जन ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। चंडिका स्थान टीकारामपुर निवासी नारद कुमार की पुत्री वैष्णवी का डॉ. रोशन ने उसका इलाज किया था। पर्ची में टिटनेस व डाइक्लोफैनिक के साथ रैबीज वैक्सीन (एआरबी) का 0.5 एमएल डोज भी लिख दिया गया। दवा काउंटर पर पहुंचने के बाद बच्ची के पिता को पर्ची पर यह दवा देखकर आश्चर्य हुआ और उन्होंने इंजेक्शन लेने से इनकार कर दिया था। जांच कमेटी में अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. निरंजन कुमार, डॉ. रमन कुमार और डॉ. अनुराग कुमार शामिल हैं। कमेटी को शीघ्र जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।


https://ift.tt/t2e4QLu

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *