DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गरिमा, निजता-धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला बता युवा कांग्रेस का प्रोटेस्ट:सीएम के व्यवहार पर रोष, खगड़िया में पुतला दहन कर जताया विरोध

खगड़िया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक सार्वजनिक कार्यक्रम में मंच पर मौजूद एक मुस्लिम महिला का कथित तौर पर नकाब हटाए जाने की घटना पर सियासत गरमा गई है। इस घटना को महिलाओं की गरिमा, निजता और धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला बताते हुए खगड़िया जिला युवा कांग्रेस ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। अल्पसंख्यक अधिकारों के समर्थन में जमकर नारेबाजी युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नवीन कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र, संविधान, महिला सम्मान और अल्पसंख्यक अधिकारों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नवीन कुमार ने कहा कि भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, सम्मान, व्यक्तिगत स्वतंत्रता और धार्मिक आस्था के अनुसार जीवन जीने का अधिकार देता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से ऐसी असंवेदनशील और गैर-जिम्मेदार हरकत की उम्मीद नहीं की जा सकती। सत्ता में बैठे लोगों की संवेदनहीनता को दर्शाता आचरण वहीं, कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजकिरण ठाकुर ने टिप्पणी की कि यह घटना सत्ता में बैठे लोगों की संवेदनहीनता और संविधान की मर्यादाओं से दूरी को दर्शाती है। उन्होंने जोर दिया कि कांग्रेस पार्टी ऐसे किसी भी व्यवहार को स्वीकार नहीं करेगी और महिला सम्मान तथा अल्पसंख्यक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी। मुख्यमंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी ने मुख्यमंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस तरह की घटनाएं दोहराई गईं, तो कांग्रेस पार्टी व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगी। चौधरी ने स्पष्ट किया कि लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक सौहार्द से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। नगर अध्यक्ष रौशन चंद्रवंशी ने भी मुख्यमंत्री के व्यवहार को सत्ता के अहंकार का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा महिलाओं के सम्मान, समानता और धार्मिक स्वतंत्रता के पक्ष में खड़ी रही है और किसी भी महिला की आस्था तथा व्यक्तिगत निर्णय का सम्मान किया जाना चाहिए। इस विरोध प्रदर्शन में एनएसयूआई कार्यकारी अध्यक्ष गौरव कुमार सहित फूलचन यादव, अर्जुन यादव, चंदन कुमार यादव, दीपक कुमार, संजीव कुमार, आदित्य समेत कई कांग्रेस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


https://ift.tt/sN8ezOG

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *