DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गया एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट रद्द:वियतनाम के 35 यात्री पूरे दिन फंसे रहे; बगैर वीजा के विदेशियों को वापस भेजा

गया एयरपोर्ट पर गुरुवार को इंडिगो की गया–दिल्ली फ्लाइट संख्या थी 6ई-2416 अचानक रद्द कर दी गई। इस वजह से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। वियतनाम के 35 यात्री एयरपोर्ट पर फंसे रहे। कुल मिलाकर दर्जनों यात्री प्रभावित हुए। सभी यात्री सुबह 9 बजे से एयरपोर्ट पर मौजूद थे। उन्हें दोपहर 12:15 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरनी थी। लेकिन देर शाम तक उनके उड़ान के लिए कोई दूसरी व्यवस्था नहीं की गई। दिल्ली से मुंबई जाने के लिए उनकी कनेक्टिंग फ्लाइट भी थी। फ्लाइट का नंबर 6ई-6773 था।बोर्डिंग पास भी जारी कर दिया गया था। बोर्डिंग पास मिलने के बाद अचानक फ्लाइट रद्द होने की सूचना दी गई। सूत्रों का कहना है कि पहले एयरलाइंस ने सिर्फ इतना कहा कि फ्लाइट विलंब है, फिर रद्द होने की सूचना दी गई। इंडिगो काउंटर पर कर्मियों ने यात्रियों को टिकट रद्द कराने की सलाह दी।लेकिन किसी ऑप्शनल व्यवस्था की स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। इंडिगो के स्टेशन मैनेजर विश्वरंजन राणा ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। एयरलाइन कर्मियों के रवैये पर सवाल फंसे यात्रियों ने आरोप लगाया कि एयरलाइन कर्मियों का रवैया असंवेदनशील रहा। एयरपोर्ट के प्रभारी निदेशक अवधेश कुमार ने बताया कि पायलट को लेकर जारी नये नियम के तहत विमान के विलंब होने के कारण दिल्ली से गया और गया से होते हुए कोलकाता जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट को दिल्ली से गया आने की इजाजत नहीं दी गई। बगैर वैध वीजा के विदेशियों को वापस भेजा कंबोडिया से गया एयरपोर्ट तक शुरू हुए चार्टर्ड फ्लाइट के माध्यम से पिछले गुरुवार को बगैर वैध वीजा के आये कंबोडिया के 12 यात्रियों को वापस भेज दिया गया। गुरुवार को दूसरे चार्टर्ड फ्लाइट से 12 यात्रियों को वापस भेजा गया। उल्लेखनीय है कि उनके वीजा वैध नहीं होने के कारण भारत सरकार ने उन्हें एक सप्ताह का टेंपरेरी लिविंग परमिट देकर भारत में रहने की इजाजत दी थी। एक सप्ताह पूरा होते ही उन्हें वापस भेज दिया गया।


https://ift.tt/inLhv6E

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *