DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गयाजी सुवाव हत्याकांड में कांग्रेस का भाजपा पर आरोप:कहा- मर्डर केस में मेयर का नाम घसीटना राजनीतिक लाभ की साजिश, पहले जांच पूरी होने दें

गया में दीपावली के दिन बैरागी मुहल्ले में एक युवक सुवाव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद शहर में शोक और आक्रोश का माहौल है। इसी बीच, कांग्रेस पार्टी ने इस मामले में भाजपा पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि भाजपा राजनीतिक लाभ के लिए नगर निगम की महापौर का नाम इस हत्याकांड में घसीट रही है। कांग्रेस ने इसे भाजपा की संकीर्ण राजनीति का परिचायक बताया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि गयाजी की महापौर लगातार विकास कार्यों और जनसेवा में जुटी हुई हैं। उनके अनुसार, भाजपा उनके कार्यों से भयभीत होकर उनकी छवि धूमिल करने की साजिश रच रही है। कांग्रेस नेता बोले- पुलिस जांच में गिरफ्तार आरोपियों ने आपसी रंजिश की बात कही है कांग्रेस ने यह भी बताया कि पुलिस जांच में गिरफ्तार अपराधियों ने स्पष्ट किया है कि हत्या आपसी रंजिश में हुई थी और इसमें महापौर का कोई हाथ नहीं है। इसके बावजूद भाजपा झूठे आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा हर संवेदनशील मुद्दे को राजनीति से जोड़कर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर कर रही है। उन्होंने दावा किया कि जनता अब सच और साजिश में फर्क समझने लगी है, और भाजपा को इसका राजनीतिक परिणाम भुगतना पड़ेगा। इस घटना की निंदा करने वालों में कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष उदय मांझी, कुमार ओमकार, धर्मेंद्र कुमार निराला, सैफुल इस्लाम, नवीन कुमार, तथा पार्टी के वरीय नेता रजनीश कुमार झुन्ना सहित कई अन्य नेता शामिल हैं। उन्होंने मांग की कि पुलिस जांच पूरी होने तक किसी भी जनप्रतिनिधि पर बिना सबूत आरोप लगाना बंद किया जाए और दोषियों को कड़ी सजा दी जाए।


https://ift.tt/28CfHPk

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *