बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और अगले एक सप्ताह तक ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। 6 जनवरी के बाद कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी बुधवार को प्रदेश के 25 जिलों में कोल्ड-डे और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, यह स्थिति 5 जनवरी तक बनी रहेगी। पिछले 24 घंटे में गयाजी, रोहतास और राजगीर सबसे ठंडा जिला रहा। इस जिलों का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। इधर पटना में बढ़ती ठंड को देखते हुए 2 जनवरी तक 8वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पछुआ हवा सक्रिय हैं। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है, जो उत्तरी बांग्लादेश के ऊपर तक फैला है। इससे प्रदेश में ननी बढ़ा है, जिससे घना कोहरा छाया रहता है। धूप नहीं निकलने से बढ़ी परेशानी प्रदेश के कई जिलों में पिछले एक सप्ताह से धूप नहीं निकल रही है। इसका सीधा असर अधिकतम तापमान पर पड़ रहा है। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान का अंतर घट गया है, जिससे लोगों को दिन-रात सामान्य रूप से कड़ाके की ठंड महसूस कर रहे हैं। मौसम से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. पटना में कैसा रहेगा मौसम राजधानी पटना में भी ठंड और कोहरे का असर बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है। दिन में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही ठंडी पछुआ हवा के कारण ठिठुरन अधिक महसूस की जाएगी। नए साल- 1 जनवरी, 2026 में कैसा रहेगा मौसम मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, नए साल के शुरुआती दिन में भी ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है। जनवरी के पहले सप्ताह तक बिहार के कई हिस्सों में कोल्ड डे और घना कोहरा छाया रहेगा। हालांकि, इसके बाद धीरे-धीरे मौसम में बदलाव की संभावना है।
https://ift.tt/2stHS5V
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply