DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गयाजी में 7 बोरिंग को चालू कराने के निर्देश:नगर आयुक्त ने बुडको जल आपूर्ति योजनाओं का किया निरीक्षण, फिल्ट्रेशन सिस्टम संतोषजनक नहीं मिला

गयाजी में नगर आयुक्त कुमार अनुराग ने मंगलवार को नगर निगम क्षेत्र में बुडको की ओर से संचालित जल आपूर्ति प्रणाली का निरीक्षण किया। इसका उद्देश्य बेहतर पेयजल व्यवस्था करना था। इस दौरान उन्होंने दंडीबाग स्थित पंप हाउस का दौरा किया, जहां पानी की आपूर्ति से जुड़ी तकनीकी व्यवस्थाओं, फिल्ट्रेशन यूनिट, जलाशयों और वितरण लाइनों का बारीकी से आकलन किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि कुल 16 बोरिंग में से केवल 9 ही चालू स्थिति में थे, जबकि शेष 7 बोरिंग रखरखाव के अधीन थे। नगर आयुक्त ने बुडको की ओर से चयनित संवेदक को तत्काल सभी 7 बोरिंग को चालू कराने के निर्देश दिया। उन्होंने स्थल की सुरक्षा करने के लिए गार्ड तैनात करने के भी कहा गया। गंगा जल आपूर्ति से भी पानी उपलब्ध कराया जाता बुडको अधिकारियों ने नगर आयुक्त को बताया कि टैंकरों में पानी भरने में कोई कठिनाई नहीं है, क्योंकि बोरिंग के अतिरिक्त गंगा जल आपूर्ति से भी पानी उपलब्ध कराया जाता है। हालांकि, नगर आयुक्त ने सख्त निर्देश दिए कि गंगा जल आपूर्ति के बावजूद सभी बोरिंग को चालू रखा जाए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अतिरिक्त, नगर आयुक्त कुमार अनुराग ने आईटीआई पंप हाउस का भी निरीक्षण किया। यहां 13 पंप चालू पाए गए, लेकिन फिल्ट्रेशन सिस्टम संतोषजनक नहीं था। संबंधित एजेंसी को इसे सुचारू रूप से संचालित करने का निर्देश दिया गया। नगर आयुक्त कुमार अनुराग ने जानकारी दी कि बुडको कई वर्षों से जल आपूर्ति योजना का संचालन कर रहा था। हालांकि, बुडको ने अब सूचित किया है कि ऑपरेशन और रखरखाव की अवधि समाप्त हो गई है और वे इसे आगे संचालित करने के इच्छुक नहीं हैं। इस कारण अब नगर निगम को पूरी जल आपूर्ति प्रणाली का हैंडओवर लेना होगा। नगर​ निगम की जिम्मेदारी है स्वच्छ जल उपलब्ध कराए- नगर आयुक्त नगर आयुक्त की ओर से कार्यपालक अभियंता, जेई, एई को बुडको की ओर से कराए गए जलापूर्ति से संबंधित कार्यों की जांच कर प्रतिवेदन समर्पित करने के लिए आदेश दिए। इसके बाद हस्तांतरण की प्रक्रिया होगी। बुडको को अभी 31 मार्च तक सभी का संचालन करना है। नगर आयुक्त ने कहा कि नगर​ निगम की जिम्मेदारी है कि शहरवासियों को स्वच्छ और नियमित जलापूर्ति उपलब्ध कराई जाए। इसी उद्देश्य से निगम बुडको की ओर से संचालित इस प्रणाली का हैंडओवर लेने की तैयारी में है, ताकि जल आपूर्ति से संबंधित कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही की जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हैंडओवर प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की देरी न हो और आवश्यक कागजी कार्रवाई समय पर पूरी की जाए। नगर आयुक्त ने कहा कि बेहतर जलापूर्ति व्यवस्था शहर के विकास और सार्वजनिक सुविधा का आधार है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर आयुक्त कुमार अनुराग ने जल शोधन संयंत्रों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए पानी की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा।


https://ift.tt/igXJ7Vj

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *