DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गयाजी में 50 हजार रुपए के इनामी 2 बदमाश अरेस्ट:एक साल से थे फरार,100 रुपए के लिए पेट्रोल पंप के मालिक के भतीजे की हत्या की थी

गयाजी में एक साल से फरार चल रहे दो बदमाश को पटना से मुफ्फसिल पुलिस और एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपी चोंचा उर्फ आलोक सिंह और पलटन सिंह उर्फ रेयान सिंह के खिलाफ 50-50 हजार रुपए के इनाम घोषित थे। चोंचा के खिलाफ 15 और पलटन के खिलाफ 4 केस मुफस्सिल व बुनियादग़ंज थाने में दर्ज है। इस बात की जनाकरी वजीरगंज एसडीपीओ सुनील कुमार पांडे और मुफस्सिल इंस्पेक्टर एसके द्विवेदी ने दी। बता दें कि बीती 11 नवंबर 2024 की रात चोंचा व पलटन ने अपने साथियों के साथ मिल कर मर्डर किया था। इन्होंने मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित विशाल पेट्रोल पंप के मालिक के भतीजे की पेट्रोल पंप पर ही गोली मारकर हत्या कर दी थी। 100 रुपए के लिए मारपीट के बाद हुआ था मर्डर पेट्रोल पम्प कर्मी और कुछ युवकों के बीच 100 रुपए के पेट्रोल के लिए बहस ओर फिर मारपीट हुई थी। उसी दौरान कारू सिंह ने अपने साथियों को मौके पर बुलाया था, गोलीबारी की घटना को अंजाम देते हुए पेट्रोल पंप के मालिक के भतीजे की गोली मार कर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे, जबकि उस वारदात में शामिल 10 आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। खास बात यह है कि पकड़े गए दोनों आरोपियों के घर की मुफस्सिल पुलिस ने कुर्की भी की थी। बावजूद इसके दोनों ने खुद से न तो गिरफ्तारी दी और न ही सरेंडर किया था। इन दोनों के पकड़े जाने के बाद से मुफस्सिल पुलिस ने राहत की सांस ले रही है। एसडीपीओ वजीरगंज पांडे ने बताया कि पेट्रोल पंप मालिक के भतीजे की हत्या मामले में 11 लोग जेल भेजे जा चुके हैं। इस मामले में अब केवल एक आरोपी फरार चल रहा है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपी को पकड़ने वाली टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा इनाम की राशि टीम के सदस्यों के बीच बराबर बांटी जाएगी।


https://ift.tt/Mbe502G

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *