कंबोडिया से चार्टर्ड फ्लाइट से पहुंचे डेढ़ सौ यात्रियों के जत्थे में शामिल 12 लोगों को गया एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। कारण वैध वीजा का नहीं होना बताया गया है। गया एयरपोर्ट के प्रभारी डायरेक्टर अवधेश कुमार ने बताया कि चार्टर्ड विमान सेवा की शुरुआत हुई है। आज कंबोडिया से आए 150 यात्रियों में से 12 के पास वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। इन्हें एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया है। जांच और आगे की कार्रवाई जारी है। इसके बाद ही कोई ठोस निर्णय लिया जाएगा। चार्टर्ड फ्लाइट से आए कंबोडियाई यात्रियों का यह पहला बड़ा जत्था था। एयरपोर्ट पर उतरते ही सभी का दस्तावेज सत्यापन शुरू हुआ। प्रारंभिक जांच में 12 यात्रियों के पास वैध वीजा नहीं मिला। इनमें सात महिलाएं भी शामिल हैं। इनके साथ कुछ बौद्ध भिक्षु भी आए थे। दस्तावेज अधूरे पाए जाने पर सभी को एयरपोर्ट परिसर में ही फिलहाल रोक दिया गया। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि चार्टर्ड फ्लाइट यात्रियों को उतारकर तुरंत कंबोडिया के लिए लौट गई। फिलहाल 150 में से 138 लोगों की क्लियरेंस प्रक्रिया पूरी कर उन्हें आगे बढ़ा दिया गया। बाकी 12 यात्रियों से पूछताछ चल रही। सभी को एयरपोर्ट लाउंज में ही रखा गया है। वीजा के लिए आवेदन दिया था यात्रियों ने एयरपोर्ट प्रशासन को बताया कि उन्होंने वीजा के लिए आवेदन किया था, लेकिन यात्रा से पहले वीजा जारी नहीं हो सका। इसके बावजूद वे यात्रा पर निकल पड़े और भारत पहुंच गए। प्रशासन अब इनके आवेदन, यात्रा दस्तावेज व वीजा प्रक्रिया से जुड़े कागजात की जांच कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि नियमों के तहत सभी विकल्पों की जांच की जा रही है। वीजा न मिलने की स्थिति में आगे क्या कार्रवाई होगी, इस पर अंतिम निर्णय संबंधित एजेंसियां लेंगी। फिलहाल 12 यात्री एयरपोर्ट की सुरक्षा में ही रखे गए हैं और जांच टीम उनसे लगातार पूछताछ कर रही है।
https://ift.tt/AbTnQWx
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply